फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर क्यों खौफनाक कदम उठाने को मजबूर हुआ ये शख्स, सुसाइड नोट में बताई बड़ी वजह

Thu, 09 Jan 2020 12:30 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Baghpat News, The suicide note has revealed the reason for the suicide of the young man
मृतक का फाइल फोटो और बरामद सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत में एक शख्स खौफनाक कदम उठाने के लिए मजबूर हो गया। वह काफी दिनों से किसी बात को लेकर काफी तंग चल रहा था। आखिर इस खौफनाक कदम उठाने के पीछे क्या वजह है। यह अगली स्लाइडों में पढ़िए, दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है।



यह भी पढ़ें: अपमान की हदें पार... थूक चाटने को कहा तो साहिल ने दे दी जान, फेसबुक पर बयां किया था दर्द

Baghpat News, The suicide note has revealed the reason for the suicide of the young man
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि मृतक युवक ने सुसाइड नोट में ससुरालियों की तरफ से रुपयों की डिमांड करने को आत्महत्या की वजह बताया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पत्नी, सास-ससुर और चचिया ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Baghpat News, The suicide note has revealed the reason for the suicide of the young man
युवक ने फांसी लगाकर जान दी - फोटो : अमर उजाला

छपरौली क्षेत्र के पट्टी धांधान निवासी ललित कुमार पुत्र ओमवीर सिंह ने बताया कि उसका भाई सुनील कुमार (32) मंगलवार रात अपने कमरे में सोने के लिए गया था। बुधवार सुबह नौ बजे तक भी वह जागा नहीं, तो परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। चादर के फंदा के सहारे पंखे पर सुनील का शव लटका हुआ था। शव को नीचे उतारा गया। जेब से दो पेज का सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी, उसके मां-बाप और पत्नी के चाचा को ठहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat News, The suicide note has revealed the reason for the suicide of the young man
सुसाइड नोट बरामद - फोटो : अमर उजाला

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के भाई ललित की तहरीर पर सुनील की पत्नी नीतू, सास-ससुर और पत्नी के चाचा बिरजू निवासी बागपत के खिलाफ धारा 306 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Baghpat News, The suicide note has revealed the reason for the suicide of the young man
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बेटे को दादा-दादी के पास ही रखना
सुसाइड नोट में लिखा है कि ससुराल वाले उस पर साली की शादी के लिए रुपये देने का दबाव बना रहे थे। पत्नी का चाचा पांच लाख रुपये की डिमांड कर रहा था। ससुराल वाले घर चलाने के लिए खर्च मांग रहे थे। चार साल से उसे टॉर्चर किया जा रहा था। इस कारण वह आत्महत्या कर रहा है। सुनील ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि वह अपने बेटे को बहुत प्यार करता है। बेटे को उसके दादा-दादी के पास ही रखना।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed