Bijnor: खूनी संघर्ष में बदली जन्मदिन की पार्टी, युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों में कोहराम
बिजनौर के शिवाला कलां गांव में जन्मदिन पार्टी के दौरान हुए विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घायल को नूरपुर के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के शिवाला कलां गांव में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: सपा का मिशन 2027: मेरठ की सातों सीटों पर मंथन, टिकट को लेकर खींचतान-दावेदारों की लंबी लिस्ट; सियासी हलचल तेज
दोस्त के जन्मदिन में शामिल होने आया था युवक
पुलिस के अनुसार थाना नौगांव सादात क्षेत्र के गांव नयागांव निवासी लोकेश (28) पुत्र जीवन सिंह अपने मित्र के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शिवाला कलां आया था। पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर लोकेश और गांव के ही एक युवक के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और विवाद में बदल गई।
विवाद बढ़ने पर आरोपी ने चलाई गोली
बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने लोकेश पर गोली चला दी। गोली लगने से लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आरोपी की तलाश की जा रही है।