{"_id":"69b16b09c960ac114e0816ca","slug":"bike-rider-attacked-and-injured-during-horse-riding-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111615-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घुड़चढ़ी के दौरान बाइक सवार पर हमला कर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घुड़चढ़ी के दौरान बाइक सवार पर हमला कर घायल किया
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 11 Mar 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मानपुरी में हुई वारदात, तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। क्षेत्र के गांव मानपुरी में घुड़चढ़ी के दौरान एक युवक के साथ मारपीट कर आरोपी धमकी देते हुए भा गए। पीड़ित युवक ने थाना सरधना में तहरीर देकर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव मानपुरी निवासी सौरव पुत्र धर्मपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बाइक लेकर गांव से गुजर रहा था। इसी दौरान गांव में एक घुड़चढ़ी निकल रही थी। आरोप है कि जब वह घुड़चढ़ी के पास से गुजरने लगा तो उसमें शामिल तीन अज्ञात युवकों ने उसकी बाइक पर बोतल फेंक दी। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक युवक ने उसके सिर पर कड़ा मार दिया, जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा।
साथ ही किसी नुकीली वस्तु से भी उस पर हमला किया गया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि गांव में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos