{"_id":"6a3406b3daf62d12aa030613","slug":"body-of-teenager-found-in-drain-in-zahidpur-family-suspects-murder-meerut-news-c-72-1-mct1011-154904-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जाहिदपुर में नाले से मिला किशोर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जाहिदपुर में नाले से मिला किशोर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-परिजनों ने हत्या का आरोप लगा पोस्टमार्टम हाउस पर किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा/मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के गांव जाहिदपुर में बृहस्पतिवार को कन्या पाठशाला के पास जाकिर कॉलोनी निवासी अब्दुल समद (15) का शव नाले के अंदर से सडी़-गली अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाएं। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर जमकर हंगामा किया।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी निवासी अबरार ने बताया कि उनका बेटा अब्दुल समद चमड़ा पैठ क्षेत्र में एक दुकान पर काम करता था। वह 15 जून की रात दुकान से गांव जाहिदपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में आया था। इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने थाना लोहिया नगर में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
बृहस्पतिवार सुबह गांव जाहिदपुर स्थित कन्या पाठशाला के निकट के पास से एक ग्रामीण गुजर रहा था। यहां उसकी नजर नाले में पड़े शव पर गई। ग्रामीण ने अन्य ग्रामीणों को फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। एक घंटे बाद मृतक की पहचान अब्दुल समद के रूप में हुई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। परिजन भी मौके पर आ गए। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रोकर बुरा हाल था। परिजनों का आरोप है कि किशोर की हत्या करने के बाद उसके शव को नाले में फेंका गया है। पजिरनों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-परिजनों ने कपड़ों की पहचान
पीड़ित परिजन गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद से ही किशोर की तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार उन्हें सूचना मिली की एक किशोर का शव जाहिदपुर गांव में बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर परिजन घटना स्थ्ल के पास पहुंचे। परिजनों ने शव के कपड़ों के आधार पर समद की पहचान की। बेटे के शव को देखकर पिता बेहोश हो गए। अन्य रिश्तेदारों ने किसी तरह पीड़ित पिता को संभाला।
-- -- -- -- -- -- -