सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Contract worker attacks officer in sugar mill

Meerut News: शुगर मिल में अधिकारी पर संविदा कर्मचारी ने किया हमला

संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 11 Mar 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
Contract worker attacks officer in sugar mill
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रोहटा। क्षेत्र के किनौनी स्थित बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल की रिफाइनरी स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक संविदा कर्मचारी ने अधिकारी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में अधिकारी घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रिफाइनरी स्टेशन पर तैनात अधिकारी राजीव कुमार चेकिंग के दौरान ड्यूटी पर मौजूद संविदा कर्मचारी विकल से वाल्व बंद करने को लेकर पूछताछ कर रहे थे। आरोप है कि इस बात को लेकर कर्मचारी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अधिकारियों से शिकायत करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक मंगलवार देर रात जब अधिकारी दोबारा स्टेशन पर चेकिंग के लिए पहुंचे तो आरोपी कर्मचारी ने पीछे से लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। हमले में अधिकारी को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए भेजा गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed