सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dead body found hanging, police engaged in investigation

Meerut News: फंदे पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 07 Mar 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
Dead body found hanging, police engaged in investigation
विज्ञापन
मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल के फरीदनगर काॅलोनी में एक युवक का शव घर में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Trending Videos

फरीदनगर काॅलोनी निवासी जलाल (40 वर्ष) पुत्र निजामुद्दीन बिजनौर मुर्गी फार्म पर काम करता था। वह बृहस्पतिवार को घर पर आया था। शनिवार सुबह उसका शव घर पर चुन्नी से लोहे के पाइप में लटका मिला। आसपास के लोगों ने बताया गया कि जलाल ने तीन निकाह किए। पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। जिससे उसकी आठ वर्षीय पुत्री है। दूसरी पत्नी छोड़कर चली गई। अब वह तीसरी पत्नी के साथ रहता था। पत्नी गुलशाना ने बताया कि शुक्रवार रात को उसकी फोन पर पति से बात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह आठ बजे जब वह मवाना घर पर आई तो अंदर से कुंडी लगी थी। किसी परिचित को अंदर भेजा और कुंडी खोली तो जलाल का शव लटका हुआ था। पास ही जलाल के प्लाट में पर काम कर रहे लोग भी वहां आ गए। पत्नी इसे आत्महत्या का मामला बता रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद वजह हो सकता है। पुलिस जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed