{"_id":"69c1ae343fd12801c3034d6e","slug":"double-murder-panchayat-organises-social-boycott-of-the-families-of-the-accused-demands-confiscation-of-property-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1140699-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरा हत्याकांड : पंचायत कर किया हत्यारोपियों के परिवार का सामाजिक बहिष्कार, संपत्ति कुर्क करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरा हत्याकांड : पंचायत कर किया हत्यारोपियों के परिवार का सामाजिक बहिष्कार, संपत्ति कुर्क करने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना थाना क्षेत्र के गांव मेहरमती-गणेशपुर में ईद के दिन शनिवार शाम ग्राम प्रधान सहीद के दो सगे भाइयों, भूरा (40) और सहीमुद्दीन (35) की चाकुओं से गोदकर की गई हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश है। सोमवार को पीड़ित परिवार के पक्ष में गांव में पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें हत्यारोपियों के परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। वहीं, आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की भी पुलिस प्रशासन से मांग की गई।
पंचायत में मौजूद ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों से अपील की कि आरोपियों के घर पर खड़े वाहनों को भी जब्त किया जाए। आरोपियों के परिवार से कोई संबंध नहीं रहेगा और न ही उनके यहां निकाह आदि कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। ग्रामीणों ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर वारदात में शामिल आरोपियों का कोई समर्थन करेगा तो उसका भी सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। घटना में शामिल या आरोपियों का समर्थन करने वाले सभी व्यक्तियों का भी सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। पुलिस-प्रशासन ने ग्रामीणों से आरोपियों के मवेशियों को चारा-पानी देने की अपील की, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें चारा डालने से मना कर दिया। ग्रामीणों ने कहा आरोपियों को मवेशियों को चारा डालने की व्यवस्था प्रशासन ही करें। पंचायत में ग्रामीणों ने मृतक परिवार को ढांढस बंधाते हुए आश्वासन दिया कि पूरा गांव उनके साथ है। वे उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
--
सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने के लिए कमेटी गठित
पंचायत में ग्रामीणों ने कहा कि यह पूरे गांव में सामाजिक व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने का मामला है। पंचायत में सभी समुदायों के दस लोगों की एक समिति का गठन किया गया। यह समिति गांव में सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने और किसी भी तरह की हिंसा या विवाद रोकने के लिए काम करेगी। समिति का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गांव में सभी लोग कानून और सामाजिक नियमों का पालन करें और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
-- -
बीट सिपाही व चौकी प्रभारी की भी जांच, लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई
कब्रिस्तान में जुआ और विवाद के एक घंटे बाद हुई थी वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मेहरमती-गणेशपुर गांव में दोहरे हत्याकांड के बाद प्रधान सहीद के भतीजे सलमान और आरोपी इरशाद उर्फ चीनू में जुए के एक हजार रुपये के विवाद में वारदात की बात सामने आई थी। कब्रिस्तान जुए पर रोक क्यों नहीं लगाई गई और विवाद के बाद भी वारदात को रोका क्यों नहीं जा सका। इसके चलते इस मामले में बीट के सिपाही और चौकी प्रभारी की लापरवाही की भी जांच की जा रही है। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने कहा कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सीओ से मामले की विस्तृत रिपोर्ट दो दिनों के भीतर तलब की है।
आरोपियों के घर लटके ताले, रिश्तेदारों के घर दी दबिश
प्रधान सहीद की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में दस नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने इरशाद उर्फ चीनू, साकिब, साजिद और शहजाद उर्फ मोटा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों के घरों पर ताले लटके हुए हैं। उनके परिवार की महिलाएं और बच्चें भी गांव छोड़कर चले गए हैं। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें उनके रिश्तेदारों के घर दबिश दे रही हैं।
-- -- -- -
फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले केस
सरधना। मृतकों के भाई प्रधान सहीद का कहना है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में इस केस की सुनवाई होनी चाहिए। इससे आरोपियों को जल्द सजा मिलेगी। मृतक परिवार ने कहा कि पूरे गांव में तनाव और डर का माहौल है। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि गांव में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिसबल तैनात है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
Trending Videos