{"_id":"69ac497ea1d7b4770d04cfaf","slug":"entering-the-shop-the-businessman-father-son-was-attacked-and-injured-meerut-news-c-73-1-mtd1001-106563-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दुकान में घुसकर व्यापारी-पिता पुत्र पर हमला कर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दुकान में घुसकर व्यापारी-पिता पुत्र पर हमला कर घायल किया
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 07 Mar 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य बाजार में चार हमलावरों ने की वारदात, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
कपड़ा नापने वाले मीटर से हमला कर घायल किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। कस्बे के मुख्य बाजार में शनिवार दोपहर दिन दहाड़े कपड़ा व्यापारी विनय अग्रवाल और उनके पुत्र विभोर अग्रवाल पर चार हमलावरों ने कपड़ा देखने के बहाने दुकान में घुसकर कपड़े नापने वाले मीटर से हमला कर दिया। वारदात के बाद पैदल ही न्यू मार्किट से फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी के कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कस्बा निवासी कपड़ा व्यापारी विनय अग्रवाल का कस्बे के ही मुख्य बाजार में दुर्गा साड़ी भंडार के नाम से प्रतिष्ठान है। दुकान पर दोनाें पिता-पुत्र बैठते हैं। विनय अग्रवाल के मुताबिक शनिवार करीब 12.48 बजे एक युवक दुकान पर आया। उसने सूट खरीदने की इच्छा जताते हुए सौदेबाजी करनी शुरू कर दी। इसी दौरान एक के बाद एक चार युवक दुकान में आ गए। अचानक नीली टी शर्ट में बैठे युवक ने कपड़ा नापने वाले मीटर को उठाकर पहले उनके बेटे विभोर के कान पर वार किया। उसके बाद उनपर हमला कर घायल कर दिया। हमलावर उनका मीटर भी अपने साथ लेकर पैदल ही न्यू मार्केट से होते हुए भाग गए।
हमले में पिता पुत्र घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हमले में घायल को प्राथमिक उपचार के लिए हस्तिनापुर भेजा। पुलिस सीसीटीवी की मदद से मामले की छानबीन में जुटी है। सीसीटीवी में घटना को अंजाम देने वाले चार युवक दिख रहे हैं। हालांकि पुलिस तीन युवक द्वारा घटना को अंजाम देने की बात कह रही है।सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि सीसीटीवी की फुटेज से हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। प्रथम दृष्टाया मामला रंजिश में होना प्रतीत हो रहा है। मामले की कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Trending Videos