फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five Members of a Family Injured After House Roof Collapses During Rain in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: बारिश के बीच मकान की छत गिरी, दंपती समेत एक ही परिवार के पांच लोग घायल

Thu, 06 Aug 2026 01:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 Aug 2026 01:00 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में लगातार बारिश के बीच एक पक्के मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में दंपती समेत एक ही परिवार के पांच सदस्य मलबे में दबकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने राहत कार्य कर सभी को बाहर निकाला। सूचना पर एसडीएम भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Five Members of a Family Injured After House Roof Collapses During Rain in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर में बारिश में मकान ढहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में गुरुवार सुबह बारिश के दौरान एक पक्के मकान की छत अचानक गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्य मलबे में दबकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने राहत कार्य चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


बारिश के बीच अचानक भरभराकर गिरी छत
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह हुसैनपुर गांव में बारिश के दौरान पक्के मकान के एक कमरे की गाटर और सिल्ली वाली छत अचानक गिर गई। उस समय परिवार के सभी सदस्य कमरे के अंदर मौजूद थे। छत गिरते ही सभी मलबे में दब गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में फुरकान ढेर: सोशल मीडिया से नेटवर्क चला रहा था इनामी, फेसबुक और इंस्टा पर इन नामों से बना रखी थी आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन

दंपती समेत तीन बच्चे घायल
हादसे में बबलू (42), उनकी पत्नी शायमा (40), बेटा अदनान (14), हम्जा (10) और एक वर्षीय लुकमान घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

अस्पताल में चल रहा उपचार
घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में सभी का उपचार किया जा रहा है।

एसडीएम ने किया मौके का निरीक्षण
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम बुढ़ाना सत्येंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed