फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girl abducted from Begampul found; three accused arrested.

Meerut News: बेगमपुल से अपहत हुई बच्ची को तलाश लिया, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Aug 2026 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Girl abducted from Begampul found; three accused arrested.
- आरोपी ने 20 हजार में बेच दिया था मासूम बच्ची को
विज्ञापन

- पुलिस की चार टीमों ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बेगमपुल मेट्रो स्टेशन के पास खानाबदोश परिवार की नौ महीने की मासूम बच्ची को स्वॉट टीम, सर्विलांस और लालकुर्ती पुलिस ने संयुक्त रूप से तलाश लिया है। जिसको परिजनों के सुपुर्द किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों कमालपुर थाना मेडिकल निवासी हुस्ने आलम, यूसुफ और चमड़ा पैंठ जाकिर कॉलोनी थाना लोहियानगर निवासी अकबर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि हुस्ने आलम और यूसुफ ने बच्ची का अपहरण कर उसे आरोपी अकबर को 20 हजार रुपये में बेचा था। अकबर द्वारा बच्ची को खरीदने का कारण स्वयं की कोई संतान न होना बताया है। पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।वारदात में प्रयोग की गई बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
सुल्तानपुर निवासी सोनू की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व चांदनी से हुई थी। उनके छह बच्चे हैं। वह और उसकी पत्नी कूड़ा बिनने का काम करते हैं। एक वर्ष से वह अपने परिवार के साथ मेरठ में रह रहा है। परिवार बेगमपुल मेट्रो स्टेशन के सामने फुटपाथ पर सोता है। बुधवार को वह अपने परिवार के साथ सड़क किनारे सो रहा था। पास ही एक युवक भी सड़क किनारे सो रहा था। उसकी नौ महीने की बेटी उनके पास सो रही थी। सुबह परिवार उठा तो देखा की बच्ची गायब है। पीड़ित परिवार ने बच्ची की आसपास के क्षेत्र में तलाश की लेकिन बच्ची का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

लालकुर्ती पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की थी। सीसीटीवी कैमरे में पाया कि पास में सो रहा युवक सुबह बच्ची को सोते हुए उठाकर ले जा रहा है। कुछ दूरी जाने पर एक दूसरा युवक भी आरोपी युवक को मिला। बाद में दोनों बाइक से बच्ची को अगवा कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी अविनाश पांडेय ने चार टीमों का गठन किया था।
सीओ कैंट संजय गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें तीनों आरोपियों गिरफ्तार कर लिया गया। अकबर के कोई संतान नहीं होने की वजह से उसने बच्ची खरीदने के लिए 20 हजार रुपये दिए थे। सीओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।


---------------
कई दिनों तक की थी रैकी
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपियों ने अपहरण करने से पहले कई दिनों तक रैकी की थी। इसके बाद कांवड़ यात्रा में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगने के बावजूद बच्ची का अपहरण करके भाग गए थे।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed