फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Grand procession taken out on the occasion of Maharaja Daksha Prajapati Jayanti.

Meerut News: महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

Mon, 27 Jul 2026 06:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Grand procession taken out on the occasion of Maharaja Daksha Prajapati Jayanti.
महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर निकली  शोभायात्रा में पूजा अर्चना करते अतिथि। (मवाना)
मवाना। नगर में महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती के शुभ अवसर पर धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि दारा सिंह प्रजापति, भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा, रवि गोला और बाबूराम प्रजापति ने पूजा-अर्चना कर किया। पक्का तालाब (निकट रोडवेज बस स्टैंड) से ढोल-नगाड़ों की थाप और जयकारों के साथ शुरू हुई यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। समापन नगर पालिका के पास स्थित रामलीला मैदान में हुआ। शोभायात्रा में भगवान शिव, माता सती और महाराज दक्ष प्रजापति के जीवन दर्शन एवं पौराणिक प्रसंगों पर आधारित कई मनमोहक व सजीव झांकियां शामिल थीं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। मार्ग में जगह-जगह सामाजिक संगठनों और स्थानीय नगरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान विनोद खटीक, अमल खटीक, अमन प्रजापति, विशाल प्रजापति, सागर, महेश आर्य और नितिन प्रजापति सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।

महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर निकली  शोभायात्रा में पूजा अर्चना करते अतिथि। (मवाना)

महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर निकली  शोभायात्रा में पूजा अर्चना करते अतिथि। (मवाना)

महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर निकली  शोभायात्रा में पूजा अर्चना करते अतिथि। (मवाना)

महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर निकली  शोभायात्रा में पूजा अर्चना करते अतिथि। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed