सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Grand Welcome for Riya Upon Her Return After Winning a Gold Medal

Meerut News: स्वर्ण पदक जीतकर लौटी रिया का भव्य स्वागत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Grand Welcome for Riya Upon Her Return After Winning a Gold Medal
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मेरठ। भुवनेश्वर में आयोजित पैरा नेशनल गेम्स में मेरठ की पैरा एथलीट रिया सोलंकी ने शानदार प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक जीता। रविवार को पदक जीतकर लौटी शॉटपुट खिलाड़ी रिया सिंह का भव्य स्वागत किया गया।
पांडव नगर डी-ब्लॉक की रहने वाली रिया सिंह ने 2018 में एथलेटिक्स में पूरी तरह खेलना शुरू किया। वर्ष 2022 में उन्होंने गेम बदला और शॉटपुट में अपनी किस्मत आजमाई। इसमें रिया ने लगातार तीसरी बार पैरा नेशनल गेम्स में पदक जीता। रिया के पिता अंशुमन सोलंकी एक ट्रैवल कंपनी में ड्राइवर का काम करते हैं। माता साक्षी सोलंकी घर-घर काम कर परिवार चलाती हैं। रिया की छोटी बहन दिया भी हैमर थ्रो की राज्य स्तरीय खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिया ने बताया कि उसका उद्देश्य पैरा एशियन गेम्स और पैरा ओलंपिक गेम्स में गोल्ड लाकर देश का नाम रोशन करना है। रिया ने कहा कि वह अब पैरा एशियन गेम्स और पैरा ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेकर देश के लिए पदक जीतना चाहती हैं। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के कोच गौरव त्यागी को दिया। इस मौके पर आरएसओ जितेंद्र यादव ने भी उन्हें बधाई दी। रिया के अलावा मेरठ के अनमोल, आयुष, प्रियांश, दीपिका, प्रीति, फातिमा, अनुभव, रितिका आदि खिलाड़ियों ने पदक जीते। जिला पैरा संघ के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने भी सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed