{"_id":"69f89b370979590f52031795","slug":"legends-xi-beat-tigers-by-31-runs-meerut-news-c-72-1-mct1009-152773-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लीजेंड्स इलेवन ने 31 रन से टाइगर्स को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लीजेंड्स इलेवन ने 31 रन से टाइगर्स को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 04 May 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
संवाद
मेरठ। गढ़ सड़क स्थित हनी क्रिकेट मैदान में सोमवार को लीजेंड्स इलेवन और टाइगर्स इलेवन के बीच मैच हुआ। लीजेंड्स इलेवन की टीम ने 31 रन से जीत हासिल की। लीजेंड्स इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। इसमें सचिन चौधरी ने 32 गेंद में 48, रिंकू ने 34 गेंद में 34 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में दीपू त्यागी ने दो, मयंक ने दो और सचिन ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइगर्स इलेवन की टीम 15.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 121 रन ही बना पाई। टीम की ओर से सचिन यादव ने सबसे अधिक 18 और नुसरत ने 16 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में संदीप ने तीन, सागर चौहान ने तीन, विकास ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच संदीप को दिया गया। इस मौके पर हनी काजला, रवींद्र, दीपक सिद्धू आदि मौजूद रहे।
Trending Videos