सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   LPG Crisis: Long queues at gas agencies in Meerut, clashes and chaos reported

LPG Crisis:लंबी कतारें खोल रहीं गैस संकट की पोल, मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में एजेंसियों पर हालात बेकाबू, हंगामे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 29 Mar 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ में गैस एजेंसियों पर लंबी कतारों और हंगामे ने गैस संकट की पोल खोल दी है। कई एजेंसियों पर झड़प की घटनाएं सामने आई हैं, जबकि प्रशासन जिले में पर्याप्त गैस स्टॉक होने का दावा कर रहा है।

LPG Crisis: Long queues at gas agencies in Meerut, clashes and chaos reported
पश्चिमी यूपी में गैस एजेंसियों पर लगी कतारें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ में एजेंसियों पर लग रही लंबी कतारों ने जिले में गैस का पर्याप्त स्टॉक होने के जिला प्रशासन के दावों की पोल खोल दी हैै। उपलब्धता के दावों के बीच गैस एजेंसियों पर भीड़ घटने का नाम नहीं ले रही है। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों की गैस एजेंसियों पर हालात बेकाबू हो रहे हैं। सूरजकुंड की सविता गैस एजेंसी पर शनिवार को कर्मचारियों से तीखी झड़प के बाद जमकर हंगामा हुआ।

Trending Videos


जिलापूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह मेरठ जिले में घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक होने का दावा कर रहे हैं। डीएम की ओर से 20 प्रतिशत कॉमर्शियल गैस के वितरण का कोटा तय किया जा चुका है। इसके बाद भी गैस एजेंसियों पर लोगों की भीड़ कम नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


हापुड़ अड्डा स्थित तिरंगा गैस एजेंसी पर शनिवार को भी लंबी लाइन लगी रही। सूरजकुंड की सविता गैस एजेंसी, हापुड़ सड़क स्थित रमन गैस एजेंसी पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। गैस एजेंसी संचालकों को ईद के बाद भीड़ कम होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू सिलिंडर से चिंता
गैस एजेंसी संचालक अपने स्तर से घरेलू गैस की कालाबाजारी से पूरी तरह से इन्कार कर रहे हैं। जबकि शिकायतों के बाद हुई पूर्ति विभाग की जांच में तीन गैस एजेंसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। एजेंसी के हॉकर पर ही सिलिंडर की कालाबाजारी में एफआईआर दर्ज हुई है।

पूर्ति विभाग ने हापुड़ सड़क पर तीन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर 11 घरेलू गैस सिलिंडर पकड़े और मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद भी मुख्य मार्गों और गलियों में चाट-पकौड़ी के ठेलों व रेस्टोरेंट में धड़ल्ले से घरेलू गैस सिलिंडरों का उपयोग हो रहा है। पूर्ति विभाग का दावा है कि घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: BSF जवान की एलानिया हत्या: होली पर पड़ोसियों ने दी थी गोली मारने की धमकी दी थी, चार पर दर्ज की प्राथमिकी

समय से पहले ही सिलिंडर लेने पहुंच रहे लोग
एजेंसी संचालकों का कहना है कि गैस बुकिंग के लिए 25 दिन का अंतराल अनिवार्य किया गया है। इसके बाद भी लोग एक सिलिंडर लेने के कुछ दिनों बाद फिर से गैस एजेंसी पर आ जा रहे हैं।

उनका कहना है कि या तो ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही है या बुकिंग के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा। ऐसे लोगों के कारण ही एजेंसियों पर अधिक भीड़ जुट रही है। जब एजेंसी के कर्मचारी लोगों की गैस आपूर्ति का रिकॉर्ड कंप्यूटर में देखते हैं तो कुछ दिन पहले ही सिलिंडर आपूर्ति होने की बात सामने आती है। इसके लेकर लोगों की कर्मचारियों से बहस भी हो रही है।

बिना बुकिंग कराए भी लोगों पर पहुंच रहे मैसेज
घरेलू गैस की बुकिंग में गड़बड़ी सामने आ रही है। कई लोगों ने शिकायत की है कि उन्होंने कई महीनों से सिलिंडर बुक नहीं कराया,लेकिन उनके पास बुकिंग के मैसेज पहुंच रहे हैं। मवाना खुर्द निवासी माया त्यागी ने तो मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत करके गैस एजेंसी पर खुद ही बुकिंग करके सिलिंडर लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहां से जिला पूर्ति अधिकारी के पास जांच पहुंची है।

जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह का कहना है कि जिले में पर्याप्त गैस उपलब्ध है। पूर्ति विभाग के कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में गैस संबंधी शिकायत की जा सकती है। गैस की कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed