{"_id":"699152956bcf5bf3100f3313","slug":"mahashivratri-devotees-gathered-in-the-shiva-temples-of-west-up-including-meerut-s-aughadnath-temple-2026-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि: मेरठ के औघड़नाथ मंदिर और बागपत के पुरा महादेव समेत वेस्ट यूपी के शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि: मेरठ के औघड़नाथ मंदिर और बागपत के पुरा महादेव समेत वेस्ट यूपी के शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 15 Feb 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
सार
Maha Shivratri Meerut 2026: महाशिवरात्रि पर सभी शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक किया जा रहा है। मुख्य जलाभिषेक शाम के समय होगा। इस दौरान पुलिस सुरक्षा-व्यवस्था के लिए तैनात है। मंदिरों के पास लगे मेलों में बच्चे आनंद ले रहे हैं।
बागपत के पुरा महादेव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मेरठ के औघड़नाथ मंदिर, बागपत के पुरा महादेव मंदिर समेत सभी जिलों के शिव मंदिरों में कांवड़िये और आम जनता ने जलाभिषेक किया। सुबह से ही भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। कड़ी सुरक्षा में जल अर्पित किया गया। इस दौरान मंदिरों के पास मेलों का भी आयोजन किया गया है।
Trending Videos
मेरठ के औघड़नाथ मंदिर में लगी भक्तों की कतार।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के औघड़नाथ मंदिर समेत कई मंदिरों में जलाभिषेक किया गया। बागपत के बालैनी स्थित पुरा महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर रहे हैं। भारी पुलिस बल तैनात है। कांवड़िएं भी पहुंच रहे हैं। शाम को झंडारोहण के बाद मुख्य जलाभिषेक शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर में जलाभिषेक के लिए लाइन में लगे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में लगी भक्तों की कतारें
सहारनपुर के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लाइन लगी है। सभी ने बाबा आशुतोष का जलाभिषेक कर सुख और शांति की मन्नत मांगी। महानगर में श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, पातालेश्वर महादेव मंदिर, हरि मंदिर, दुर्गा मंदिर समेत सभी मंदिरों में भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। इस बार की महाशिवरात्रि खास है। इस वर्ष 12 राजयोग और चार सिद्धि योग में शिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है।

शामली के मंदिर में जलाभिषेक।
- फोटो : अमर उजाला
भगवान शिव की पूजा की
शामली में श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर जाट कॉलोनी, कांधला सहित प्राचीन शिव मंदिर शास्त्री नगर और अन्य क्षेत्रों में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सभी श्रद्धालुओं ने अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए भगवान शिव का जलाभिषेक किया और विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर समिति और पुलिस ने प्रभावी व्यवस्था बनाकर भक्तों की सुरक्षा सुनिश्चित की। भक्तों को प्रसाद भी वितरित किया गया।

बिजनौर में जलाभिषेक।
- फोटो : अमर उजाला
पुष्प ,बेलपत्र और नारियल चढ़ाए
बिजनौर में महाशिवरात्रि पर्व पर शिव भक्तों ने मोटा महादेव मंदिर सहित शिवालयों पर श्रद्धा और आस्था के साथ पूजन व जिलाभिषेक किया। पुष्प ,बेलपत्र, नारियल सहित विभिन्न सामग्रियों के साथ शिव पूजन के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। मंडावली क्षेत्र के मोटा महादेव स्वयं भू सिद्धपीठ शिव मंदिर पर पुजारी शशिनाथ ने शिव पूजन कराया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन