फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married woman died of poisoning; in-laws accused of exerting pressure.

Meerut News: विवाहिता की जहर से हुई थी मौत, ससुराल वालों पर दबाव का आरोप

Fri, 31 Jul 2026 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
Married woman died of poisoning; in-laws accused of exerting pressure.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। मोहल्ला काबली गेट निवासी महिला नवीशा की 9 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि हुई है। नवीशा के पिता और भाई ने ससुराल वालों पर फैसले के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
नवीशा की शादी 2020 में अनमोल से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। नवीशा के पिता नरेंद्र रहेजा ने पति अनमोल, सास किरण खेड़ा और ससुर मुकेश खेड़ा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

नवीशा के पिता नरेंद्र रहेजा और भाई तरुण रहेजा का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग परिचितों से धमकी दे रहे हैं और फैसले के लिए दबाव बना रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में एसएसपी को शिकायत की है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि मनावा पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed