सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Cheating of Rs 13 lakh in the name of getting job in Faiz-e-Aam Inter College, FIR against three

Meerut: फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में नौकरी लगवाने के नाम पर 13 लाख की ठगी, शिक्षक समेत तीन पर FIR

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 14 May 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के फैज-ए-आम इंटर कॉलेज के शिक्षक तैय्यब ने बागपत निवासी साबूदीन के बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये ले लिए। नौकरी नहीं लगी तो रुपये वापस मांगे, लेकिन तैय्यब ने नहीं दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Meerut: Cheating of Rs 13 lakh in the name of getting job in Faiz-e-Aam Inter College, FIR against three
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में नौकरी दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। फैज-ए-आम इंटर कॉलेज के ही एक शिक्षक ने अपने परिवार के साथ मिलकर एक ग्रामीण से ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक, उसकी पत्नी और बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
Trending Videos

 

बागपत के दोघट क्षेत्र के बोपुरा गांव निवासी साबूदीन ने फैज-ए-आम इंटर कॉलेज के शिक्षक तैय्यब पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साबूदीन के अनुसार, तैय्यब ने कई साल पहले उनके बेटे आरिफ के लिए इसी कॉलेज में लिपिक के पद पर नौकरी लगवाने का लालच दिया था। इस नौकरी के एवज में तैय्यब ने कुल 15 लाख रुपये की मांग की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

साबूदीन ने बताया कि उन्होंने तैय्यब, उसकी पत्नी नसीमा और बेटे शोएब चौधरी के खातों में कई किस्तों में कुल 13 लाख रुपये जमा कर दिए। पैसे जमा कराने के एक महीने बाद भी जब नौकरी नहीं लगी, तो साबूदीन ने अपनी रकम वापस मांगी। इस पर दिसंबर 2025 में तैय्यब ने उन्हें ढाई लाख रुपये का एक चेक दिया, लेकिन वह भी बाउंस हो गया।
 

धमकी और FIR
आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर तैय्यब और उनके परिवार ने साबूदीन को जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर साबूदीन ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामले की जांच की और फैज-ए-आम इंटर कॉलेज के शिक्षक तैय्यब, उनकी पत्नी नसीमा और बेटे शोएब चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी केवल सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी देखें...
UP: बागपत के छह गांवों के 200 मकानों को तोड़ने का नोटिस चस्पा, सात दिन का दिया समय, जानें क्या है मामला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed