Meerut: गोकुलधाम कॉलोनी में फंदे पर लटका मिला डॉक्टर का शव, मेडिकल कॉलेज से कर रहे थे एमडी की पढ़ाई
गढ़ रोड स्थित गोकुलधाम कॉलोनी के डी ब्लॉक में किराए के मकान में रहने वाले डा. गिरी प्रसाद मेरठ मेडिकल कॉलेज से एमडी कर रहे थे। उनके साथ पढ़ने वाली एक छात्रा ने पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विस्तार
एमडी की पढ़ाई कर रहे युवा डॉक्टर का शव गोकुलधाम कॉलोनी में किराए के मकान में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
भावनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ रोड पर स्थित गोकुलधाम कॉलोनी के डी ब्लॉक में किराए के मकान में रहने वाले गिरी प्रसाद (30) एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद मेडिकल कॉलेज से एमडी की पढ़ाई कर रहे थे। वे मूल रूप से तमिलनाडु के तीरूमुन्ना मलाई के रहने वाले थे।
ये भी देखें...
Meerut: सरधना गंगनहर में मिला युवक और 12 साल की लड़की का शव, ग्रामीणों में दहशत, जांच में ये आया सामने
