सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: FIR against 80 people including BJP leader, accused of keeping dead body in Mawana police station

Meerut: भाजपा नेता समेत 80 लोगों के खिलाफ FIR, मवाना थाने में शव रखकर हंगामा करने, पुलिस से गालीगलौज का आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 29 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के हस्तिनापुर निवासी सुमित की हादसे में मौत हो गई थी। बताया गया कि नील गाय की टक्कर से सुमित की मौत हुई, जबकि परिजनों का कहना था कि रोडवेज बस ने टक्कर मारी है। इसे लेकर थाने में खूब हंगामा हुआ। 

Meerut: FIR against 80 people including BJP leader, accused of keeping dead body in Mawana police station
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हस्तिनापुर निवासी सुमित के शव को मवाना थाने में रखकर हंगामा करने के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता रवि गोला सहित पांच को नामजद व लगभग 70-80 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि इनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
Trending Videos

 

हस्तिनापुर निवासी सुमित और शुभम पाल रविवार शाम को मोबाइल ठीक कराने के लिए बाइक से मवाना आ रहे थे। जैसे ही ये लोग रजबहा पार कर बामनी वाले मंदिर के पास पहुंचे तो दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से मेरठ अस्पताल भिजवाया और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया था। मेरठ ले जाने के दौरान सुमित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम 4.15 बजे के आसपास परिजन सुमित का शव थाने में लेकर पहुंचे। शव को थाने के अंदर रखकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि सुमित की मौत नील गाय से बाइक टकराने से नहीं, अपितु रोडवेज बस की टक्कर से हुई है। सीओ पंकज लवानिया के समझाने पर मामला शांत हुआ था।
 

अब इस मामले में दरोगा पवन कुमार ने मवाना थाने में जगबीर सिंह, अमर सिंह, भाजपा नेता रवि गोला, प्रदीप कुमार, सर्वेश कुमार को नामजद और करीब 70-80 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बताया है कि सुमित के शव को परिजनों व अन्य लोगों ने थाना परिसर में रखकर फरियादियों एवं आम जनता का रास्ता रोक दिया। 
 

थाने में मौजूद पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व फरियादियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। थाने के बाहर फल रेहड़ी, वाहन चालकों में अफरा तफरी मच गई। समझाने के बाद भी नहीं माने और पुलिस से गाली-गलौज व धक्का-मुक्की करने लगे। बाद में काफी समझाने पर शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed