फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Massive Fire Breaks Out at Furniture Showroom and Warehouse in Meerut

Meerut: सरधना में फर्नीचर शोरूम और गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

Wed, 15 Jul 2026 10:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 15 Jul 2026 10:45 AM IST
सार

मेरठ के सरधना में बिनौली रोड स्थित फर्नीचर शोरूम और गोदाम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं। लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Meerut: Massive Fire Breaks Out at Furniture Showroom and Warehouse in Meerut
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सरधना क्षेत्र के बिनौली रोड स्थित एक फर्नीचर शोरूम और गोदाम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह अचानक शोरूम और गोदाम से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही मिनटों में आग तेजी से फैल गई और पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Weather Today: रात की बूंदाबांदी बेअसर, सुबह से उमस ने बढ़ाई परेशानी, 38 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं
सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल की कई गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। लंबे समय तक चली मशक्कत के बावजूद समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने का कार्य जारी था।

नुकसान का आकलन और जांच शुरू
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग बिनौली रोड स्थित संजीव जैन के फर्नीचर शोरूम एवं गोदाम में लगी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। साथ ही आग से हुए नुकसान का विस्तृत आकलन भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed