सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Medical college nursing staff strangled to death, acquaintances ran away leaving the body in hospital

Meerut: मेडिकल कॉलेज की नर्सिंग स्टाफ की गला घोंटकर हत्या, अस्पताल में शव छोड़कर भाग गए परिचित

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 21 May 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के जयभीम नगर में बृहस्पतिवार को एक महिला को अचेत अवस्था में कुछ लोग अस्पताल में छोड़कर भाग गए। डॉक्टरों ने जांच की तो सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

Meerut: Medical college nursing staff strangled to death, acquaintances ran away leaving the body in hospital
Death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेडिकल थाना क्षेत्र के जयभीम नगर में एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान अंजली शर्मा के रूप में हुई है, जिनका वर्ष 2019 में विवाह हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका अंजली शर्मा मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग स्टाफ में कार्यरत थीं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि अंजली को अचेत अवस्था में स्कूटी पर एक महिला व एक पुरुष मेडिकल कॉलेज अस्पताल में छोड़कर चले गए थे। डॉक्टरों ने जांच की तो उनकी मौत हो चुकी थी। इस जानकारी के बाद पुलिस ने उन परिचितों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि इन परिचितों की भूमिका संदिग्ध हो सकती है और हत्या के पीछे इन्हीं का हाथ होने की आशंका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय मीडियाकर्मी की बहन, हत्या के कारणों का खुलासा बाकी
अंजली शर्मा एक स्थानीय मीडियाकर्मी की बहन बताई जा रही हैं। इस घटना ने पूरे मोहल्ले में भय का माहौल पैदा कर दिया है। लोग इस हत्या से स्तब्ध हैं और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, जिसमें पारिवारिक कलह, प्रेम प्रसंग या अन्य कोई व्यक्तिगत रंजिश शामिल हो सकती है। हत्या के पीछे का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस हर संभव सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।
 
विज्ञापन

पुलिस की आश्वासन, जल्द होगा खुलासा
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है और विश्वास दिलाया है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास भी इस घटना से संबंधित कोई जानकारी हो तो वह पुलिस को अवश्य सूचित करे। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का खुलासा होने की उम्मीद है।

ये भी देखें...
UP: 50 FIR, जेल से चलाया गैंग, खौफ से नहीं खौलता कोई मुंह;  इस गैंगस्टर पर अब 50 हजार का इनाम घोषित

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed