सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Murder Case: Confectionery Owner Shot Dead Over rs18,000 Debt, Liquor Bottle Leads Police to Accused

दोस्त बने दुश्मन: 18 हजार के उधार पर हत्या, शराब पार्टी के बाद चली गोली, बोतल से खुला पूरा राज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 Apr 2026 03:39 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में कन्फेक्शनरी संचालक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 18 हजार रुपये के उधार को लेकर दो युवकों ने शराब पार्टी के बाद गोली मारकर हत्या कर दी।

Meerut Murder Case: Confectionery Owner Shot Dead Over rs18,000 Debt, Liquor Bottle Leads Police to Accused
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में कन्फेक्शनरी संचालक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कुराली बस अड्डे पर 18 अप्रैल की रात हुई इस वारदात को गांव के ही दो युवकों ने अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों ने उधार के पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद कन्फेक्शनरी संचालक को गोली मार दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है।

Trending Videos


यह भी पढ़ें: मिशन 2027: मेरठ की सात सीटों पर सपा में टिकट की होड़, मैदान में पुराने दिग्गज और नए चेहरे, दावेदारों की कतार

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब की बोतल से खुला हत्या का राज
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 18 अप्रैल की रात कन्फेक्शनरी संचालक नरेश शर्मा उर्फ भोलू का शव उसकी दुकान के अंदर गोली लगा हुआ मिला था।

जांच के दौरान पुलिस को दुकान के अंदर तीन खाली गिलास और अंग्रेजी शराब की एक खाली बोतल मिली। पुलिस ने उस बोतल को घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित एक शराब के ठेके पर स्कैन कराया।

जांच में पता चला कि शराब की बोतल उसी ठेके से खरीदी गई थी। इसके बाद पुलिस ने ठेके और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें कन्फेक्शनरी संचालक के साथ हर्ष और आशीष दिखाई दिए।
 

18 हजार रुपये के उधार को लेकर हुआ विवाद
पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों ने बताया कि घटना वाली रात वे दुकान में बैठकर नरेश के साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान नरेश ने उनसे 18 हजार रुपये का उधार वापस मांग लिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। विवाद के दौरान आरोपी आशीष ने पिस्टल निकालकर नरेश को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपियों को भेजा गया जेल
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली है। एसपी देहात के अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed