सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Tension continues in Kashi village after clash, police and PAC deployed

Meerut: काशी गांव में सांप्रदायिक विवाद के बाद तनाव बरकरार, पुलिस और पीएसी तैनात, ड्रोन से निगरानी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 25 Mar 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के काशी गांव में विवाद के बाद तनाव बना हुआ है। पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है, जबकि कई आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

Meerut: Tension continues in Kashi village after clash, police and PAC deployed
गांव में तनाव - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में हुए विवाद के बाद स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है। एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।
Trending Videos


ड्रोन से निगरानी, पुलिस का गश्त
बुधवार को पुलिस ने गांव के संवेदनशील इलाकों में ड्रोन के जरिए निगरानी की। इसके साथ ही मुख्य चौराहों और गलियों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Tension continues in Kashi village after clash, police and PAC deployed
गांव में तनाव - फोटो : AI

पांच आरोपी हिरासत में
घटना के संबंध में पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

घटना के बाद बढ़ा तनाव
मंगलवार शाम दौड़ लगाने गए दो युवकों के साथ कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। बाद में बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठा होने से मामला और गंभीर हो गया था।

Meerut: Tension continues in Kashi village after clash, police and PAC deployed
गांव में तनाव - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का प्रदर्शन और हंगामा
घटना के विरोध में विभिन्न संगठनों ने परतापुर थाने में प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed