{"_id":"69ea61e1ef411249af02ca23","slug":"meerut-time-changed-for-children-from-nursery-to-eighth-class-decision-taken-in-view-of-severe-heat-2026-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों का समय बदला, भयंकर गर्मी और लू को देखते हुए लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों का समय बदला, भयंकर गर्मी और लू को देखते हुए लिया फैसला
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
सार
इस समय मौसम बेहद गर्म है और दोपहर के समय तेज धूप और लू चल रही है। बीएसए ने आदेश जारी कर शुक्रवार से स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। गर्मी ऐसे ही बढ़ती रही तो आगे और भी बदलाव होने का अनुमान है।
तपती गर्मी में बच्चे को स्कूल से लेकर लौटते।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भीषण गर्मी और लू के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे असर को देखते हुए स्कूलों का समय बदला गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने इसका आदेश जारी किया है।
Trending Videos
आदेश के मुताबिक नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों का समय अब प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा। यह सीबीएसई, यूपी बोर्ड, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड सहित सभी बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा। मौसम विभाग ने मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 40-44 डिग्री सेल्सियस तापमान और लू का अलर्ट दिया है। तेज धूप से बच्चों में डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। यह निर्णय बच्चों को दोपहर की धूप से बचाने के लिए लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों को आदेश का पालन करने को कहा है। अभिभावकों से बच्चों को पर्याप्त पानी पिलाने, हल्के कपड़े पहनाने और दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बाहर निकलने से बचाने की अपील की गई है।

कमेंट
कमेंट X