सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather: Sunshine returns after rain, fluctuating weather continues

West UP Weather: बारिश से मिली राहत खत्म, फिर निकली तेज धूप, मेरठ में मौसम का मिजाज बदला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 Apr 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ में बारिश के बाद गुरुवार को फिर तेज धूप निकलने से मौसम का मिजाज बदल गया। दिन में गर्मी बढ़ने लगी है, हालांकि तापमान अभी 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है।

Meerut Weather: Sunshine returns after rain, fluctuating weather continues
मेरठ में माैसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बुधवार रात हुई बारिश से लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन यह राहत ज्यादा देर टिक नहीं सकी। बृहस्पतिवार सुबह फिर तेज धूप निकलने से मौसम का मिजाज बदल गया और दिन चढ़ते ही गर्मी का असर बढ़ने लगा।

Trending Videos


बारिश के बाद फिर बढ़ी गर्मी
बुधवार रात और उससे पहले हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया था। लोगों को तेज गर्मी से राहत महसूस हुई थी। हालांकि गुरुवार सुबह आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने से फिर से गर्मी महसूस की जाने लगी। सुबह से ही धूप तेज होने के कारण दोपहर तक तापमान में बढ़ोतरी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: दुल्हन का हो रहा था स्वागत, चचिया ससुर ने पिस्टल से की अंधाधुंध हर्ष फायरिंग, राजमिस्त्री की मौत

तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहने का अनुमान है। अगले दो से तीन दिनों तक मौसम का यही मिजाज बने रहने की संभावना है। कभी बादल छाने और हल्की हवा चलने से राहत मिलेगी, तो कभी तेज धूप लोगों को परेशान करेगी।

दोपहर में सड़कों और बाजारों में कम दिखी भीड़
तेज धूप और उमस के कारण दोपहर के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजारों और सड़कों पर भीड़ कम नजर आ रही है और लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। सुबह और शाम के समय मौसम थोड़ा राहतभरा रहता है, लेकिन दोपहर में गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और हल्के कपड़े पहनें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed