Meerut: झूठे केस की धमकी से डरा युवक, आम के पेड़ पर फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में पड़ोसी पर आरोप
मेरठ के बहसूमा क्षेत्र के तजपुरा गांव में झूठे केस में फंसाने की धमकी से परेशान 22 वर्षीय युवक ने खेत में आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में गांव के युवक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के बहसूमा क्षेत्र के गांव तजपुरा में एक 22 वर्षीय युवक ने झूठे केस में फंसाने की धमकी से मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। युवक ने गांव से करीब एक किलोमीटर दूर अपने खेत में आम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अभिषेक (22) पुत्र कुंवरपाल के रूप में हुई है।
सुसाइड नोट में गांव के युवक पर आरोप
परिजनों को अभिषेक की एक डायरी में लिखा सुसाइड नोट मिला है। नोट में उसने गांव के ही सीटू पुत्र धर्मपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिषेक ने लिखा कि उसने सीटू को करीब 8 से 10 हजार रुपये उधार दिए थे। पैसे वापस मांगने पर वह रकम लौटाने से इंकार कर रहा था और उल्टा उसे झूठे केस, खासकर दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी दे रहा था। बताया गया कि इस उधारी के बारे में परिजनों को पहले कोई जानकारी नहीं थी।
यह भी पढ़ें: Meerut: फिर फंसे यूट्यूबर शादाब जकाती, 41A नोटिस पर जमानत, माफी का वीडियो वायरल
एक दिन पहले ही देकर आया था होमगार्ड की परीक्षा
परिजनों के अनुसार अभिषेक 26 अप्रैल को मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती की परीक्षा देने गया था। परीक्षा खत्म होने के बाद उसे थाने से फोन आया कि उसके खिलाफ शिकायती पत्र मिला है। अभिषेक ने फोन पर बताया कि वह मुरादाबाद में परीक्षा देकर निकला है। इस पर दरोगा ने उसे कहा कि पेपर देकर आराम से वापस आ जाना, उसके बाद मामले की जांच कर ली जाएगी।
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज
घटना के बाद मृतक के पिता ने गांव के ही सीटू के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X