सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mother-Daughter Accused of Espionage in Meerut, Allegedly Collected Sensitive Information from Army Headquarte

UP: मेरठ में मां-बेटी पर जासूसी का आरोप, तीन दशक से नहीं नागरिकता, खुफिया तंत्र की कार्यशैली पर उठे सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 16 Feb 2026 02:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Meerut Spy Case: मेरठ में मां-बेटी पर आईएसआई एजेंट के रूप में सेना मुख्यालय और मंत्रालयों की जासूसी करने का आरोप लगा है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।

Mother-Daughter Accused of Espionage in Meerut, Allegedly Collected Sensitive Information from Army Headquarte
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान की शामली से हुई थी गिरफ्तारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ जिले में तीन दशकों से रह रहे संदिग्धों का मामला अब देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनकर उभरा है। आरोप है कि बिना भारतीय नागरिकता के मेरठ में रहीं मां-बेटी  न केवल यहां जड़ें जमा चुकी हैं बल्कि आईएसआई के एजेंट के रूप में भी सक्रिय हैं। मां-बेटी पर देश के कई मंत्रालयों और संवेदनशील सैन्य ठिकानों की जासूसी करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

Trending Videos


हैरानी की बात यह है कि आरोपी पिछले 30 वर्षों से मेरठ में रह रहे हैं लेकिन स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। अब प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आई हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी मां-बेटी न केवल आईएसआई के लिए सूचनाएं जुटा रही हैं बल्कि शहर में स्लीपर सेल तैयार करने के मिशन पर भी काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 16 फ़रवरी को आपके शहर में क्या हुआ

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के अनुसार शिकायत में गंभीर तथ्य सामने आए हैं। आरोपी सबा के पिता हनीफ को पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट बताया गया है। आरोप है कि सबा और उसकी बेटी ऐमन मेरठ कैंट, सेना मुख्यालय और दिल्ली स्थित कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों में घूमकर गोपनीय जानकारी एकत्र करती रही हैं। शिकायतकर्ता ने एसएसपी और एसपी सिटी से मिलकर साक्ष्य सौंपे हैं जिसके बाद इंटेलीजेंस की टीमें सक्रिय हो गई हैं।

इतने संवेदनशील मामले में एलआईयू और इंटेलीजेंस की विफलता पर भी सवाल उठ रहे हैं। शहर के बीचों-बीच दशकों से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं लेकिन स्थानीय खुफिया तंत्र गहरी नींद में सोया रहा। अब जबकि मामला सार्वजनिक हो गया है तब जाकर अधिकारी पड़ताल की बात कर रहे हैं। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि कहीं यह मामला आपसी रंजिश का तो नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed