सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Bomb Threat Email Triggers Panic at Meerut Court, Massive Security Check Launched

UP: मेरठ कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से हड़कंप, चलाया सघन चेकिंग अभियान, ड्रोन से की जा रही निगरानी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 16 Feb 2026 12:40 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत परिसर खाली कराकर संदिग्ध लोगों और वाहनों की सघन तलाशी ली।  

Meerut: Bomb Threat Email Triggers Panic at Meerut Court, Massive Security Check Launched
कचहरी में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ड्रोन से निगरानी कराई।

Trending Videos


कचहरी परिसर कराया गया खाली
धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। कचहरी परिसर की चारों ओर से नाकाबंदी कर दी गई और चेंबर में मौजूद अधिवक्ताओं को तुरंत बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध लोगों और वाहनों की ली तलाशी
सीओ सिविल लाइन के नेतृत्व में पुलिस बल ने पूरे परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई और वहां खड़े वाहनों की भी गहन जांच की गई।

न्यायालय परिसर में पसरा सन्नाटा
अचानक हुई इस कार्रवाई से न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ ही देर में 14 न्यायालय की बिल्डिंग में सन्नाटा पसर गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed