सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mother-in-law arrested for trying to burn married woman to death

Meerut News: विवाहिता को जलाकर मारने के प्रयास में सास गिरफ्तार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
Mother-in-law arrested for trying to burn married woman to death
बहु को जलाकर मारने के प्रयास में नामजद सास को पुलिस ने गिरफ्तार किया। (मवाना)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


मवाना। गांव बहोडूपुर में विवाहिता को जलाकर मारने के प्रयास में पति सहित नौ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने नामजद आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया है।

फलावदा थाना क्षेत्र के गांव खाता निवासी शबाना ने मवाना थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया था कि उसकी बेटी मुस्कान की शादी 2022 में गांव बहोडूपुर निवासी अब्दुल के साथ हुई थी। ससुराल वाले मुस्कान से दो लाख रुपये की मांग लगातार करते आ रहे थे। बेटे साहिल ने 11 अप्रैल को 50 हजार रुपये अब्दुल को दिए थे। दो लाख रुपये नहीं देने पर ससुराल वालों ने 19 अप्रैल को मुस्कान को आग लगा दी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने मुस्कान के जलने की सूचना दी थी। सूचना पर मेरठ पहुंचे और मुस्कान को अस्पताल में भर्ती कराया। कम दहेज लाने के कारण पति व ससुराल वाले मुस्कान के साथ मारपीट करते रहते थे। कई बार जान से मारने का प्रयास किया। आग लगाने से एक दिन पहले ही पति अब्दुल बाहर चला गया। इस मामले में पति अब्दुल, ससुर सलीम, सास वशीला, जेठ नईम, जेठानी खुशी, देवर मोबिन, देवरानी अलीना, ननद शहजादी व ताहिर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि नामजद आरोपी सास वशीला को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। शेष नामजदों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed