सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MP Hanuman Beniwal raises objection over removal of ‘Jat’ word at Surajmal statue unveiling

Meerut: सूरजमल प्रतिमा अनावरण में गरजे सांसद हनुमान बेनीवाल, ‘जाट’ शब्द हटाने पर जताई नाराजगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 29 Mar 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के सकोती में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल ने शिलालेख से ‘जाट’ शब्द हटाने पर नाराजगी जताई और इसे समाज के सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताया।

MP Hanuman Beniwal raises objection over removal of ‘Jat’ word at Surajmal statue unveiling
जाट संसद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के मोदीपुरम क्षेत्र के सकोती स्थित हितकारी किसान इंटर कॉलेज में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के दौरान जनसभा में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई जब नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने मंच से तीखा बयान दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, समाज के गणमान्य लोग और युवा मौजूद रहे। प्रतिमा अनावरण के दौरान महाराजा सूरजमल के साहस, वीरता और समाज सुधार में उनके योगदान को याद किया गया।

Trending Videos


यह भी पढ़ें: सकौती में जाटों का जमावड़ा: भगवंत मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

शिलालेख से ‘जाट’ शब्द हटाने पर जताई नाराजगी
अपने संबोधन में सांसद हनुमान बेनीवाल ने आरोप लगाया कि प्रतिमा के नीचे लगाए गए शिलालेख से ‘जाट’ शब्द को हटा दिया गया है। उन्होंने इसे गलत बताते हुए कहा कि यह समाज के सम्मान से जुड़ा विषय है और शिलालेख में ‘जाट’ शब्द को दोबारा जोड़ा जाना चाहिए। बेनीवाल ने कहा कि समाज के इतिहास और पहचान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

संजीव बालियान को मंच से दी नसीहत
सांसद ने मंच से ही संजीव बालियान को संबोधित करते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस अधिकारियों से तुरंत बातचीत कर स्थिति को ठीक कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वह बड़े कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।

मुख्यमंत्री का भी किया उल्लेख
अपने बयान के दौरान सांसद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी उल्लेख करते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाया जाएगा। उनके इस बयान के बाद जनसभा में मौजूद लोगों के बीच हलचल बढ़ गई और कार्यक्रम का माहौल राजनीतिक रंग में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed