सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   New academic session begins today, one lakhs plus books reach BRC in Meerut

New Academic Session: आज से नया सत्र, BRC पहुंचीं किताबें, मेरठ में एक लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को होगा वितरण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ में आज से नया शैक्षिक सत्र शुरू हो रहा है। बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों के लिए निशुल्क किताबें बीआरसी पहुंच गई हैं। जिले में एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को किताबें वितरित की जाएंगी।

 

New academic session begins today, one lakhs plus books reach BRC in Meerut
स्कूल खुले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ में आज से बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो रही है। नए सत्र के लिए परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को निशुल्क वितरित की जाने वाली किताबें बीआरसी पर पहुंचा दी गई हैं।

Trending Videos

जिले में इस वर्ष एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को किताबें वितरित की जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार अधिकांश किताबें पहले ही जिले में पहुंच चुकी हैं और उन्हें संबंधित विकास खंड संसाधन केंद्रों पर भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


किताबों का वितरण शुरू
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने बताया कि नए सत्र के लिए करीब 83 प्रतिशत किताबें जिले में पहुंच चुकी हैं। इन किताबों को विकास खंड संसाधन केंद्रों के माध्यम से विद्यालयों तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि छात्रों को सत्र की शुरुआत में ही किताबें मिल सकें।

यह भी पढ़ें: किडनी रैकेट: दो साल से चल रहा था खेल, कई शहरों से भेजते थे मरीज, दिल्ली-मेरठ के दलालों की प्लानिंग का खुलासा

स्कूल चलो अभियान भी होगा संचालित
नए सत्र के साथ विद्यार्थियों के शत प्रतिशत नामांकन के लिए स्कूल चलो अभियान भी चलाया जाएगा। यह अभियान दो चरणों में आयोजित होगा। पहले चरण में एक से 15 अप्रैल तक अभियान चलेगा। जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, नगर निकाय प्रतिनिधि, मुख्य विकास अधिकारी और अन्य अधिकारी शामिल होंगे।

ट्रांजिशन रजिस्टर में दर्ज होगा विवरण
प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय में ट्रांजिशन रजिस्टर रखा जाएगा। इसमें पिछले शैक्षिक सत्र में कक्षा आठ उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों का विवरण और उनके द्वारा कक्षा नौ में प्रवेश लेने की स्थिति दर्ज की जाएगी।

इसी तरह प्रत्येक हाईस्कूल में भी ट्रांजिशन रजिस्टर रखा जाएगा, जिसमें कक्षा दस उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों का विवरण और उनके कक्षा ग्यारह में प्रवेश की जानकारी दर्ज की जाएगी।

फीडर विद्यालय की व्यवस्था
प्रत्येक राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के लिए पांच किलोमीटर की परिधि में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय को फीडर विद्यालय के रूप में चिह्नित किया जाएगा। इन फीडर विद्यालयों से कक्षा आठ उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को संबंधित माध्यमिक विद्यालय में कक्षा नौ में प्रवेश दिया जाएगा। केवल अभिभावक के अनुरोध पर किसी अन्य विद्यालय में प्रवेश लेने की अनुमति दी जाएगी।

दूसरे चरण में भी चलेगा अभियान
पहले चरण में जो विद्यार्थी नामांकन से छूट जाएंगे, उनके लिए दूसरा चरण एक से 15 जुलाई तक चलाया जाएगा। इसमें कक्षा आठ उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को कक्षा नौ और कक्षा दस उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को कक्षा ग्यारह में प्रवेश दिलाया जाएगा। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ला ने अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed