मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर दिल्ली की एक महिला ने दूसरी शादी करने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने इस मामले में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। जिसका नतीजा यह निकला कि युवक मंगलवार सुबह दूसरी शादी करने के लिए बरात लेकर रवाना हो गया।
यूपी: पहले प्रेम विवाह, फिर हुआ बड़ा विवाद, महिला की शिकायत पर दूसरी बरात लेकर निकला युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली निवासी एक महिला सोमवार को दौराला थाने पहुंची थी। महिला का आरोप था कि दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक दिल्ली में कार्य करता था। वहां दोनों में प्रेम प्रसंग होने पर 2018 में युवक ने उससे आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। लेकिन, अब उसके परिजन उसकी दूसरी शादी करा रहे हैं। जब वह शादी रोकने के लिए उसके घर पहुंची तो युवक के परिजनों ने मारपीट कर महिला को भगा दिया।
इसके बाद महिला ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार सुबह युवक बरात लेकर दूसरी शादी करने के लिए रवाना हो गया।
वहीं थाने पर बैठी महिला पुलिस से गुहार लगाती रही। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर महिला लौट गई। महिला ने उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत करने की बात कही है।
थाना प्रभारी किरनपाल सिंह का कहना है कि सोमवार को पुलिस स्टाफ चुनाव ड्यूटी में व्यस्त था। बुधवार को महिला को थाने बुलाया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें
. मेरठ: नींद से जागा प्रशासन, ऑक्सीजन की समस्या के लिए खोला कंट्रोल रूम, इन नंबरों पर करें संपर्क
. मेरठ में बड़ा संकट: केएमसी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से नौ मरीजों की मौत, मचा हड़कंप