फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सांसों का संकट : मेरठ में वेंटिलेटर पर अस्पताल, ऑक्सीजन की मारामारी, सीएम योगी के दावों की पोल खोल रहीं ये तस्वीरें

Tue, 27 Apr 2021 09:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 27 Apr 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
No ventilator in hospital in Meerut, oxygen clashes, CM Yogi claims  seems fake
oxygen crises in meerut - फोटो : amar ujala
मेरठ शहर के अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत से मरीजों में अफरातफरी और इसके बाद सिलिंडर के लिए मारामारी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार से शुरू हुआ ऑक्सीजन की कमी का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले मंगलवार को हापुड़ रोड स्थित संतोष अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म हो गई थी। 


 
No ventilator in hospital in Meerut, oxygen clashes, CM Yogi claims  seems fake
oxygen - फोटो : amar ujala

मेरठ में कोरोना पीड़ित मरीजों के इलाज को लेकर मुख्यमंत्री के बयान और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व नेताओं के पत्र विरोधाभासी हो गए हैं। ऐसे में साफ है कि प्रशासन कहीं न कहीं शासन और सरकार को गुमराह करने में लगा है। या फिर जनप्रतिनिधि अपने यहां के हालात से वाकिफ नहीं है। 

No ventilator in hospital in Meerut, oxygen clashes, CM Yogi claims  seems fake
oxygen crises in meerut - फोटो : amar ujala

शनिवार देर रात आनंद अस्पताल में ऐसे ही हालात पैदा हो गए। रविवार को दिन में संतोष अस्पताल में एक बार फिर यहीं संकट पैदा हो गया तो रात में केएमसी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से हड़कंप मच गया। लोकप्रिय और न्यूटिमा में भी ऑक्सीजन की कमी के बाद मरीजों को शिफ्ट किया गया। गणपति अस्पताल में भी ऑक्सीजन की कमी की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
No ventilator in hospital in Meerut, oxygen clashes, CM Yogi claims  seems fake
मेरठ में कोरोना। - फोटो : amar ujala

रविवार को दिल्ली के भजनपुरा से एंबुलेंस में मेडिकल कॉलेज पहुंचे उत्तम सिंह को भर्ती नहीं किया गया। बोले, जीटीबी में भर्ती करने से मना कर दिया। गाजियाबाद होते हुए मेरठ कई निजी अस्पतालों में गया। कहीं भी भर्ती नहीं किया।

एक घंटे से मेडिकल कॉलेज में हूं। इमरजेंसी में भर्ती होने के लिए कोशिश कर रहा हूं लेकिन, बेड फुल बताकर उन्हें भर्ती नहीं किया गया। आखिरकार वह वहां से चले गए। कहां गए, नहीं पता। उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो वह स्विच ऑफ आया। 

विज्ञापन
No ventilator in hospital in Meerut, oxygen clashes, CM Yogi claims  seems fake
मेरठ में कोरोना। - फोटो : amar ujala

देर रात ही लोकप्रिय और न्यूटिमा अस्पताल में भी ऑक्सीजन की कमी हो गई। लोकप्रिय अस्पताल से उन चार मरीजों को सुभारती अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है, जिन्हें ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत है। इसी दौरान न्यूटिमा में ऑक्सीजन की कमी होने पर वहां ऑक्सीजन भिजवाई गई। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि वहां अभी ज्यादा परेशानी नहीं है। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed