फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेरहम कोरोना: ऑक्सीजन की कमी से तड़प-तड़पकर दम तोड़ रहे मरीज, तस्वीरें बयां कर रहीं सच्चाई

Tue, 27 Apr 2021 02:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 27 Apr 2021 02:29 PM IST
विज्ञापन
Corona Update: Patients are dying due to lack of corona and oxygen in Meerut and see photos
मेरठमें मरीज तड़प-तड़पकर दम तोड़ रहे हैं। - फोटो : amar ujala

कोरोना इतना बेरहम हो गया है कि हर उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। मेरठ में भी मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मेरठ में सोमवार को कोरोना से 30 लोगों की मौत हुई। वहीं मेडिकल कॉलेज और सूरजकुंड श्मशान घाट पर अपनों की मौत के बाद परिजन बिलखते नजर आए। सोमवार को सुबह से शाम तक मृतकों के परिजनों को अन्य लोगों ने सहारा दिया।

Corona Update: Patients are dying due to lack of corona and oxygen in Meerut and see photos
मेरठ में कोरोना। - फोटो : amar ujala

उधर, मेडिकल कॉलेज में मरीजों के तीमारदार बेहाल हैं। कोई फोन पर हालात जानने की कोशिश करता रहा तो कुछ मरीजों को स्ट्रेचर पर इधर-उधर लेकर भटकते रहे। वहीं ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीज अस्पतालों के बाहर ही दम तोड़ रहे हैं। वहीं ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे केएमसी अस्पताल में पिछले 24 घंटे में नौ लोगों की मौत हो चुकी हैं। ये तस्वीरें सच्चाई बयां कर रही हैं।

Corona Update: Patients are dying due to lack of corona and oxygen in Meerut and see photos
मेरठ में कोरोना। - फोटो : amar ujala

सेवानिवृत्त जिला जज की पत्नी का निधन
सेवानिवृत्त जिला जज एवं मेरठ बार एसोसिएशन के लंबे समय तक सदस्य रहे प्रमोद कुमार की पत्नी मंगलेश का रविवार रात मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया। वह 58 वर्ष की थीं। सरधना क्षेत्र के खिर्वा जलालपुर निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी को संक्रमित होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार दोपहर उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जहां रविवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Update: Patients are dying due to lack of corona and oxygen in Meerut and see photos
मेरठ में अस्पतालों के बाहर तड़प रहे मरीज। - फोटो : amar ujala

कोरोना से युवा स्क्रिप्ट राइटर अनंत का निधन
मायानगरी में मेरठ का नाम रोशन करने वाले युवा स्क्रिप्ट राइटर अनंत अहलूवालिया का सोमवार को कोरोना के कारण निधन हो गया। अनंत पिछले 10 साल से मुंबई में संवाद लेखन में सक्रिय थे। पिछले कुछ दिन से वह बीमार चल रहे थे। रविवार रात को परिवार उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने ले जा रहा था। एंबुलेंस में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उचित समय पर ऑक्सीजन न मिलने के कारण अनंत की जान नहीं बचाई जा सकी।

विज्ञापन
Corona Update: Patients are dying due to lack of corona and oxygen in Meerut and see photos
अपनों के खोने के गम में परिजन। - फोटो : amar ujala

राष्ट्रीय हॉकी रेफरी वीरेंद्र सिंह का निधन
सिटी स्टेशन पर तैनात मुख्य टिकट परीक्षक और राष्ट्रीय हॉकी रेफरी वीरेंद्र सिंह का अचानक निधन हो गया। उन्होंने 13 अप्रैल को ही पत्नी संग वैक्सीन लगवाई थी। इसके बाद से उनकी हालत बिगड़ने लगी। देर रात उनका निधन हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed