सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One will have to cross the Asian Games qualifying mark at the Inter-State Athletics meet.

Meerut News: इंटर स्टेट एथलेटिक्स में एशियन गेम्स का क्वालिफाइंग मार्क पार करना होगा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
One will have to cross the Asian Games qualifying mark at the Inter-State Athletics meet.
विज्ञापन
- 24 से 28 जून तक भुवनेश्वर में हो रही प्रतियोगिता, चार खिलाड़ी होंगे शामिल

- ऊंची कूद में ख्याति, रीत और मानसी होंगी शामिल, एएफआई की सूची जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। 65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन भुवनेश्वर में 24 से 28 जून तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मेरठ से ऊंची कूद एथलीट रीत, मानसी और ख्याति प्रतिभाग करेंगी। इसके अलावा भाला फेंक में अन्नू रानी प्रतियोगिता में शामिल होंगी। इस प्रतियोगिता को एशियन गेम्स के लिए अहम माना जा रहा है। इसी प्रतियोगिता के आधार पर एथलीट एशियन गेम्स में क्वालिफाई कर सकेंगी। इसलिए तीनों ऊंची कूद एथलीट को इसमें दम लगाना होगा।
मेरठ से पारुल चौधरी सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स और इसी वर्ष होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुकी हैं। अब निगाहें मेरठ की उभरती हुई ऊंची कूद एथलीट ख्याति माथुर, मानसी तोमर और रीत राठौर पर होंगी। ख्याति माथुर और रीत पहले भी कई प्रतियोगिताओं में एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाइंग मार्क को पार कर चुकी हैं लेकिन इंटर स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उन्हें यह मार्क जरूर पार करना होगा। इसके आधार पर ही उनका चयन एशियन गेम्स के लिए हो सकेगा। कॉमनवेल्थ गेम्स का मौका तो उनके पास नहीं है लेकिन एशियन गेम्स में अगर यह एथलीट प्रतिभाग करती हैं तो मेरठ के खेल प्रेमियों के लिए यह अच्छी खबर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है ऊंची कूद और भाला फेंक का क्वालिफाइंग मार्क
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से लगभग डेढ़ माह पूर्व ही एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाइंग मार्क जारी कर दिया गया था। एशियन गेम्स में जेवलिन के लिए महिला के लिए 57.62 मीटर मानक रखा गया है और अन्नू इससे कहीं अधिक बेहतर दूरी तय कर चुकी हैं। पिछले एशियन गेम्स में उन्होंने स्वर्ण पदक भी जीता था। वहीं, ऊंची कूद में महिला के लिए 1.80 मीटर मानक तय किए गए हैं जबकि मेरठ की रीत राठौर 1.81 मीटर ऊंची कूद लगा चुकी हैं और पर्सनल बेस्ट दे चुकी हैं। इसके अलावा ख्याति माथुर भी 1.86 मीटर की कूद लगाती हैं। रीत, ख्याति और मानसी तीनों एथलीटों में यह क्षमता है कि वह इस मार्क को पार कर सकें।
विज्ञापन

रीत राठौर : रीत पिछले कई साल से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच गौरव त्यागी से प्रशिक्षण ले रही हैं। अभी बीते दिनों प्रयागराज में आयोजित 23वीं जूनियर अंडर-20 एथलेटिक चैंपियनशिप में ऊंची कूद में मीट रिकॉर्ड भी उनके नाम है। रीत ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर ऊंची कूद में 1.81 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने प्रतियोगिता के 2019 के 1.78 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया था। वह यहां मेरठ के फूलबाग कॉलोनी में अपनी बहन ऊंची कूद की खिलाड़ी तान्या के साथ रहकर तैयारी कर रही हैं। 2024 में झारखंड में हुए स्कूल नेशनल गेम्स में उन्होंने 1.68 मीटर ऊंची कूद के साथ स्वर्ण पदक जीता था। बरेली में हुई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी उन्होंने 1.76 मीटर ऊंची छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता और रिकॉर्ड बनाया था।
ख्याति माथुर : मेरठ के मोदीपुरम निवासी ख्याति माथुर अंडर-20 वर्ग में हैं और इतनी कम उम्र में ही उन्होंने कई नेशनल और जूनियर नेशनल में अपने नाम की तरह ख्याति प्राप्त की है। ख्याति माथुर ऊंची कूद की खिलाड़ी हैं और पिछले वर्ष भी उन्होंने इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1.86 मीटर ऊंची कूद लगाकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने नेशनल 2023 में कांस्य, 2022 जूनियर नेशनल में मीट रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक, फेडरेशन कप 2022 में स्वर्ण पदक कई उपलब्धि उनके नाम हैं।
मानसी तोमर : गंगानगर निवासी ऊंची कूद की खिलाड़ी मानसी तोमर भी अंडर-20 वर्ग में हैं और उन्होंने भी अपनी प्रतिभा से सबको आश्चर्यचकित किया है। उन्होंने भी इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1.76 मीटर ऊंची कूद लगाकर कांस्य पदक जीता। कई प्रतियोगिताओं में वह स्वर्ण और सिल्वर पदक प्राप्त कर चुकी हैं। वह कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही तैयारी करती हैं और अब अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में छाने को तैयार हैं। 2023 के नेशनल गेम्स में भी वह रजत पदक और जूनियर नेशनल में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed