सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Oppressive, humid heat leaves people miserable; even the breeze offers no relief.

Meerut News: उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, हवा से भी राहत नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 21 Jun 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Oppressive, humid heat leaves people miserable; even the breeze offers no relief.
मोदीपुरम - योग दिवस पर हवन पूजन करते आर्य समाज के लोग।
विज्ञापन
धूप-बादलों की आंखमिचौली के बीच उमस ने किया बेहाल, हवा भी नहीं दे सकी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। रविवार को मौसम का मिजाज पूरे दिन बदलता रहा। आसमान पर बादल छा गए तो कुछ देर बाद तेज धूप निकल आई। धूप और बादलों की आंख मिचौली के बीच उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। हवा चलने के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली और चिपचिपी गर्मी के कारण लोग दिनभर परेशान रहे।
सुबह के समय हल्के बादलों के कारण मौसम अपेक्षाकृत सुहावना महसूस हुआ। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप तेज होती गई और तापमान बढ़ने के साथ उमस का असर भी बढ़ गया। शाम तक गर्मी रही। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान सामान्य से अधिक रहने और हवा में नमी के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी का एहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमआईआईटी क्षेत्र में सबसे अधिक प्रदूषण
मेरठ शहर का एक्यूआई 195 दर्ज किया गया, जो मध्यम से खराब श्रेणी की ओर संकेत करता है। गंगानगर का एक्यूआई 146, जयभीम नगर का 151, पल्लवपुरम का 158 तथा एमआईईटी कॉलेज क्षेत्र का एक्यूआई 289 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि खराब वायु गुणवत्ता श्वसन संबंधी मरीजों के लिए परेशानी बढ़ा सकती है।
विज्ञापन

कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फिलहाल नमी और स्थानीय मौसमीय परिस्थितियों के कारण बादलों की आवाजाही बनी हुई है। आने वाले दिनों में भी धूप और बादलों का यही क्रम जारी रह सकता है। यदि कहीं हल्की से मध्यम बारिश होती है तो तापमान में गिरावट आएगी और उमस से राहत मिलने की संभावना बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed