सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pharmacists to gain respect through new regulations: Vijend

नई नियमावली से फार्मासिस्टों को मिलेगा सम्मान : विजेंद्र

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Pharmacists to gain respect through new regulations: Vijend
विज्ञापन
मेरठ। भारतीय फार्मेसी परिषद ने फार्मासिस्ट कैडर नियमावली 2025 अधिसूचित की है। मेरठ डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने इसका स्वागत किया है। डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया कि इसमें फार्मेसी अधिकारी, वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी और मुख्य फार्मेसी अधिकारी जैसे पद शामिल हैं। जिला फार्मेसी अधिकारी और संयुक्त निदेशक फार्मेसी के पद भी बनाए गए हैं। संगठन ने उत्तर प्रदेश सरकार से इस नियमावली को प्रदेश में शीघ्र लागू करने की मांग की है। इससे प्रदेश के हजारों फार्मासिस्टों को लाभ मिलेगा। एसोसिएशन ने इस निर्णय के लिए भारत सरकार और भारतीय फार्मेसी परिषद का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed