सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rishabh Cricket Academy won by one wicket

Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की एक विकेट से जीत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Cricket Academy won by one wicket
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मेरठ। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी में चल रहे समर क्रिकेट कैंप में बुधवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने एक विकेट से जीत प्राप्त की। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। इसमें तोहिदूर ने 41, आदित्य ने 40, आरव ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में कृष्ण ने 4, कार्तिक ने 4, कबीर और अर्जुन को एक एक विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 24 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए और एक विकेट से जीत दर्ज की। टीम की ओर से कृष्णा ने 42, आयुष ने 40, ऋतिक ने 37, देवांश ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में अभय ने तीन, विवेक ने तीन, अर्जुन ने तीन, फ़वाज़ ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को पानीपत हरियाणा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए टीम रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed