फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: उत्खनन के दौरान शाही महिला का कंकाल, स्वर्ण आभूषण व दुलर्भ बर्तन मिले

Sat, 02 Mar 2019 04:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़ौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़ौत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 Mar 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
Royal woman skeleton found During the excavation in baraut Baghpat
सिनौली गांव में उत्खनन - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण उत्खनन शाखा द्वितीय एवं भारतीय पुरातत्व संस्थान लाल किला दिल्ली द्वारा संयुक्त रूप से सिनौली में प्रथम और द्वितीय चरण के बाद तृतीय चरण में उत्खनन कार्य के दौरान टीम को कई दुर्लभ चीजें प्राप्त हुई हैं। आगे देखें उत्खनन के दौरान यहां से क्या क्या दुर्लभ चीजें प्राप्त हुइ हैं:-

Royal woman skeleton found During the excavation in baraut Baghpat
बागपत के सिनौली गांव में उत्खनन - फोटो : अमर उजाला

बड़ौत के सिनौली में 15 जनवरी को शुरू हुए तृतीय चरण के उत्खनन कार्य को एक माह से अधिक का समय हो चुका है। इस अवधि में यहां से मानव बस्ती के प्रमाण मिल चुके हैं। इसके अलावा ईंटों की विशाल दीवार, दुर्लभ पॉटरी के साथ-साथ एक ट्रेंच से मानव कंकाल प्राप्त हुआ, यह महिला का कंकाल है और इसके कानों से स्वर्ण आभूषण भी प्राप्त हुए हैं। 

Royal woman skeleton found During the excavation in baraut Baghpat
उत्खनन में मिला महिला का कंकाल - फोटो : अमर उजाला

इस महिला कंकाल को बाहर निकालते हुए टीम को एक शाही ताबूत भी मिला। संभावना जताई जा रही है कि यह महिला का कंकाल 4500 वर्ष पुराना है और किसी शाही परिवार से है। हालांकि बारिश के कारण उत्खनन कार्य अभी रोका गया है, लेकिन यहां लगातार खुदाई के दौरान अलग अलग चीजें पुरातत्व विशेषज्ञों को प्राप्त हो रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Royal woman skeleton found During the excavation in baraut Baghpat
उत्खनन कार्य का निरीक्षण करती टीम - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2005 में हुई थी प्रथम चरण की खुदाई
बड़ौत के सिनौली में वर्ष 2005 में वरिष्ठ पुरातत्वविद डॉ. डीवी शर्मा के निर्देशन में एएसआई द्वारा प्रथम चरण की खुदाई कराई। यहां पर 177 मानव कंकाल, सोने के कंगन, मनके, तलवार के साथ-साथ एक विशाल शवाधान केंद्र की पुष्टि हुई। 

विज्ञापन
Royal woman skeleton found During the excavation in baraut Baghpat
उत्खनन के दौरान मिला रथ - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद 15 फरवरी 2018 को सिनौली साइट पर एएसआई लालकिला संस्थान के निदेशक डॉ. संजय मंजुल के निर्देशन में लगभग साढ़े तीन माह तक उत्खनन हुआ। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed