{"_id":"6a77704313dc7fde250167f8","slug":"sachin-sirohi-placed-under-house-arrest-before-the-cms-arrival-meerut-news-c-72-1-mct1010-157462-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सीएम के आने से पहले सचिन सिरोही को किया हाउस अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सीएम के आने से पहले सचिन सिरोही को किया हाउस अरेस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार को मेरठ आगमन से पहले अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही को सिविल लाइंस पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। मुख्यमंत्री के जाने के बाद ही उनके मानसरोवर स्थित आवास से पुलिस हटी। इस दौरान सचिन सिरोही ने पुलिसकर्मियों के सामने ही पुलिस प्रशासन के हाउस अरेस्ट की कार्रवाई के खिलाफ वीडियो बनाकर जारी कर दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तक उनकी बात न पहुंच सके, इसलिए उनको हर बार हाउस अरेस्ट किया जाता है। खुफिया विभाग ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है।
सचिन सिरोही ने कहा कि सीएम योगी के आने पर हर बार हाउस अरेस्ट किया जाता है। वह सनातनी हिंदुओं की आवाज उठाते हैं। पुलिस प्रशासन की कमियों को उजागर करते हैं। यदि उनको मुख्यमंत्री से मिलना होगा तो वह लखनऊ में जाकर मिल सकते हैं। आरोप लगाया कि दिल्ली से हरिद्वार तक अधिकतर सभी ढाबों पर मुस्लिम द्वारा भोजनालय संचालित किए जा रहे हैं। पहचान छिपाकर मुस्लिम कांवड़ियों को भोजन परोस रहे हैं। वह चेकिंग कर रहे हैं तो पुलिस को दिक्कत हो रही है।