सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   School Bus Carrying Dozens of Children Overturns Near Meerut, Locals Rescue Students as Driver Flees

Meerut: बच्चों से भरी स्कूल बस खाई में पलटी, मची चीख-पुकार, ग्रामीणों ने तोड़कर निकाले, चालक मौके से फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Apr 2026 09:35 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के दौराला क्षेत्र में बच्चों से भरी स्कूल बस खाई में पलट गई। बस में 50 से ज्यादा छात्र सवार थे। ग्रामीणों और राहगीरों ने बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

School Bus Carrying Dozens of Children Overturns Near Meerut, Locals Rescue Students as Driver Flees
स्कूल बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के दौराला क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 10–12 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में करीब 50 से 55 बच्चे सवार बताए जा रहे हैं।
Trending Videos


यह बस खेड़ी टप्पा लावड़ मार्ग स्थित सेंट मैरी एकेडमी स्कूल की बताई जा रही है, जिसे आसिफ ट्रांसपोर्ट संचालित कर रहा था। रूट नंबर-1 की इस बस को चालक रूमान चला रहा था। बस उरला, चिंदौड़ी, लावड़ और मवीमीरा गांवों से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि अझौता मोड़ पार करने के बाद अचानक बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में पलट गई। बस पलटते ही अंदर बैठे बच्चों में चीख-पुकार मच गई और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ग्रामीणों और राहगीरों ने किया रेस्क्यू
हादसे के समय बस के पीछे बाइक से बच्चों को स्कूल छोड़ने आ रहे कुछ अभिभावकों और आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने तुरंत मदद की।
जैनपुर गांव निवासी देवेंद्र, मवीमीरा निवासी जोनित, खेड़ी गांव निवासी अमित, कपिल भाटी, राहुल भाटी और अजौता गांव के एक किसान ने मिलकर बस के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

चालक मौके से फरार
हादसे के बाद बस चालक बच्चों को घायल अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

School Bus Carrying Dozens of Children Overturns Near Meerut, Locals Rescue Students as Driver Flees
स्कूल बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने स्कूल में किया हंगामा
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंच गए और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ हंगामा किया। परिजनों ने स्कूल ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

स्कूल प्रबंधन ने मामूली रूप से घायल बच्चों को स्कूल लाकर प्राथमिक उपचार कराया, जबकि कुछ बच्चों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।  घायल बच्चों में अवनी, शौर्य शर्मा, युवान, देवांग, खुशी, प्रियांग और दीपांग सहित कई छात्र शामिल हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed