सब्सक्राइब करें

शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट: 9 अप्रैल को मेरठ बंद, सीलिंग के खिलाफ व्यापारियों का फूटा आक्रोश, फोर्स तैनात

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 07 Apr 2026 09:45 PM IST
सार

Meerut News: सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल मार्केट में 44 अनाधिकृत निर्माण सील करने के आदेश दिए हैं। वेबसाइट पर आदेश अपलोड होते ही प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी। वहीं व्यापारियों में बेचैनी बढ़ गई। पूरे बाजार में भारी पुलिस बल तैनात है। 

विज्ञापन
Shastrinagar Central Market: Meerut closed on April 9 against sealing of 44 constructions, force deployed
सेंट्रल मार्केट में सीलिंग के खिलाफ एकजुट होकर रणनीति बनाते व्यापारी व नेतागण। - फोटो : अमर उजाला
शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में मंगलवार को दिनभर भारी फोर्स तैनात रहा। सुप्रीम कोर्ट के 44 अनाधिकृत निर्माण सील करने के आदेश के बाद व्यापारियों ने मेन सेंट्रल मार्केट बाजार बंद रखकर धरना-प्रदर्शन किया। इन अनाधिकृत निर्माण में छह अस्पताल और छह स्कूल व चार बैंक्वेट हॉल भी शामिल हैं।
Trending Videos
Shastrinagar Central Market: Meerut closed on April 9 against sealing of 44 constructions, force deployed
बंद की घोषणा करते व्यापारी नेता। - फोटो : अमर उजाला
स्कूल प्रबंधन से टीम की तीखी झड़प हुई। स्कूलों ने हाफ डे कर अभिभावकों को फोन कर बच्चों को ले जाने के लिए बुलाया गया। सुबह सवेरे बच्चों को स्कूल लेकर पहुंचे अभिभावकों में आक्रोश दिखा। संयुक्त व्यापार संघ के दोनों गुटों ने व्यापारियों के बीच बैठक कर 9 अप्रैल को मेरठ बंद का आह्वान किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shastrinagar Central Market: Meerut closed on April 9 against sealing of 44 constructions, force deployed
सेंट्रल मार्केट में तैनात फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और केवी विश्वनाथन ने सुनवाई की थी। भूखंड संख्या 661/6 पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो चुकी है। आवास एवं विकास परिषद की ओर से सेंट्रल मार्केट के 859 भूखंड में से 44 ऐसे भवनों की सूची दी गई, जो पूर्णत: व्यावसायिक हैं।
Shastrinagar Central Market: Meerut closed on April 9 against sealing of 44 constructions, force deployed
दुकानें खाली करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
इनमें छह स्कूल, छह अस्पताल और चार बैंक्वेट हॉल समेत शोरूम, दुकानें चल रही हैं। मंगलवार को दिनभर सुप्रीम कोर्ट के आदेश अपलोड होने को लेकर चर्चा होती रही। व्यापारियों ने मेन सेंट्रल मार्केट बाजार बंद कर धरना-प्रदर्शन किया। 
 
विज्ञापन
Shastrinagar Central Market: Meerut closed on April 9 against sealing of 44 constructions, force deployed
सेंट्रल मार्केट रहा बंद। - फोटो : अमर उजाला
सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए जमकर निशाना साधा। अस्पतालों से दिनभर मरीज शिफ्ट किए गए और नए मरीजों को भर्ती नहीं किया गया। वहीं दिनभर बाजार में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed