सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Siddharth Tomar won three gold medals at the National Badminton Championship.

Meerut News: नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में सिद्धार्थ तोमर ने तीन स्वर्ण पदक जीते

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Siddharth Tomar won three gold medals at the National Badminton Championship.
विज्ञापन
- चंड़ीगढ़ में हुआ आयोजन, लौटने पर खिलाड़ी का जोरदार स्वागत
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। खेल जगत में मेरठ के होनहारों का दबदबा बरकरार है। हाल ही में चंडीगढ़ में आयोजित नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में मेरठ के उभरते सितारे सिद्धार्थ तोमर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए तीन स्वर्ण पदक जीते।
सिद्धार्थ ने अंडर-16 बालक एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी को 21-9, 21-11 के भारी अंतर से शिकस्त दी। इसके बाद बालक युगल के फाइनल में उन्होंने 21-7, 21-14 से एकतरफा जीत दर्ज की। सिद्धार्थ की स्वर्णिम सफलता का सिलसिला यहीं नहीं रुका। मिश्रित युगल के फाइनल में भी उन्होंने 21-10, 21-11 के स्कोर के साथ तीसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थ की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन है। वह यहां विशेष बैडमिंटन एकेडमी में अभ्यास करते हैं। उन्हें कोच विशेष काकरान, यश खतियान और आयुषी चौहान प्रशिक्षण दे रहे हैं। सिद्धार्थ ने अपनी इस जीत का मुख्य श्रेय दादा ओमवीर तोमर को भी दिया। उन्होंने हर कदम पर उनका उत्साहवर्धन किया।
राष्ट्रीय स्तर पर तीन स्वर्ण पदक जीतने के बाद मेरठ लौटने पर सिद्धार्थ का जोरदार स्वागत किया गया। खेल प्रेमियों और परिजनों ने उन्हें फूलों की मालाओं से लाद दिया और ढोल-नगाड़ों की थाप पर विजय जुलूस निकाला। उनकी इस उपलब्धि पर डेफ एसोसिएशन के सचिव अनिल कपूर और मेरठ एसोसिएशन के सचिव राजीव चौधरी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed