{"_id":"6a3403c7b651c740b401fb6b","slug":"two-cunning-criminals-nabbed-during-a-check-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105966-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चेकिंग के दौरान दो शातिर बदमाश दबोचे, दो पिस्टल व कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चेकिंग के दौरान दो शातिर बदमाश दबोचे, दो पिस्टल व कारतूस बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़/गंगानगर। इंचौली थाना व लावड़ पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अंदावली मार्ग पर स्कॉर्पियो सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से .32 बोर के दो अवैध पिस्टल, चार कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक स्कॉर्पियो कार बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस जलालपुर-अंदावली तिराहा कस्बा लावड़ में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में सवार दो युवकों के कब्जे से दो अवैध .32 बोर पिस्टल, चार कारतूस, दो मोबाइल बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम गंगानगर थाना क्षेत्र के सलारपुर निवासी सागर और मीठेपुर निवासी टिंकू बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सागर के खिलाफ आर्म्स एक्ट का एक मामला पहले से दर्ज है, जबकि टिंकू पर मारपीट, बलवा, हत्या के प्रयास, जानलेवा हमला और धोखाधड़ी समेत विभिन्न संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। वह शातिर किस्म का अपराधी है। दोनों अवैध पिस्टल कहां से लाए, इसकी भी जानकारी की गई है। पिस्टल देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।