फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two drones flew in front of the CM's stage; police seized them.

Meerut News: संशोधित... सीएम के मंच के सामने उड़े दो ड्रोन, पुलिस ने किए जब्त

Sat, 08 Aug 2026 11:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Two drones flew in front of the CM's stage; police seized them.
बिना अनुमति उड़ रहे सरकारी और ब्लॉगर के ड्रोन की फोरेंसिक जांच की गई
विज्ञापन

एक सूचना विभाग का और दूसरा ब्लॉगर का था, जांच के बाद मिली क्लीन चिट
माई सिटी रिपोर्टर/संवाद
मोदीपुरम/मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार को कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कार्यक्रम में उनके आने से पूर्व और उनके आने के बाद मंच के सामने उड़ रहे दो ड्रोन को पुलिस की स्वाट टीम ने पकड़ लिया। ये ड्रोन बिना अनुमति उड़ाए गए। इसके चलते पुलिस ने ड्रोन उड़ा रहे दोनों लोगों से पूछताछ की। एक ड्रोन सूचना विभाग का और दूसरा कथित ब्लॉगर का था। ब्लॉगर कांवड़ यात्रा कवर करने के लिए ड्रोन उड़ा रहा था। पुलिस उनके ड्रोन के डाटा और सोशल मीडिया अकाउंट की भी पड़ताल की। साथ ही फोरेंसिक जांच की गई। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने रात को जानकारी दी जांच में क्लीन चिट मिलने पर ब्लॉगर को छोड़ दिया गया।

एनएच-58 पर मोदीपुरम रैपिड स्टेशन के सामने कार्यक्रम का मंच बनाया गया था। पुलिस अधिकारियों ने यहां सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। पुलिस के अलावा एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) और खुफिया विभाग के अधिकारियों की तैनाती की गई थी। मुख्यमंत्री के आने से 15 मिनट पहले शनिवार दोपहर 12 बजे एक ड्रोन उड़ता दिखाई दिया। मंच के सामने ड्रोन को देखते ही पुलिस, एटीएस और खुफिया विभाग अलर्ट हो गए। पुलिस ने ड्रोन उड़ाने वाले को तलाशना शुरू किया। लाउडस्पीकर से भी घोषणा की गई। इसके बाद स्वाट टीम ने ब्लॉगर को पकड़ लिया गया और ड्रोन को कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यमंत्री के आने के लगभग 15 मिनट बाद एक ड्रोन उड़ता दिखाई दिया। एक बार फिर पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने एक बार फिर ड्रोन को कब्जे में ले लिया। पता चला कि यह सूचना विभाग का ड्रोन था। ये दोनों ही ड्रोन प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना अनुमति के उड़ रहे थे। इसके चलते इनकी गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन--

सरकारी ड्रोन पूर्व अनुमति से उड़ रहा था। दूसरा ब्लॉगर है और वह कांवड़ यात्रा कवर करने के लिए ड्रोन उड़ा रहा था। उसे तुरंत पकड़ लिया गया। ब्लॉगर मेडिकल थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पूछताछ में बताया कि उसे नियमों की जानकारी नहीं थी। ड्रोन को कब्जे में लेकर फुटेज आदि की फोरेंसिक जांच कराई गई है। सोशल मीडिया अकाउंट्स, मोबाइल और प्रोफाइल की भी छानबीन की गई है।

अविनाश पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed