सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uncle and Nephew Drown at Hathnikund Barrage in Saharanpur, One Rescued While Search Continues

Saharanpur: हथिनीकुंड बैराज में हादसा, मामा-भांजा नदी में डूबे, एक को बचाया दूसरे की तलाश जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 24 Apr 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार

सहारनपुर के हथिनीकुंड बैराज पर घूमने गए मामा-भांजा नदी में डूब गए। पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम ने एक युवक को बचा लिया है जबकि दूसरे की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Uncle and Nephew Drown at Hathnikund Barrage in Saharanpur, One Rescued While Search Continues
गंगा बैराज, रेस्क्यू जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सहारनपुर में हथिनीकुंड बैराज पर घूमने गए मामा-भांजा के साथ बड़ा हादसा हो गया। पैर फिसलने से दोनों पानी में डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत टीम मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू अभियान के दौरान एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश के लिए अभियान जारी है।

Trending Videos


पैर फिसलने से पानी में गिरे दोनों
घटना मिर्जापुर थाना क्षेत्र की है। बताया गया है कि लोकेश अपने भांजे पारस के साथ हथिनीकुंड बैराज घूमने गया था। दोनों बैराज किनारे बैठे हुए थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वे तेज बहाव वाले पानी में जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने घटना देखी तो शोर मचा दिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP Weather: अगले 72 घंटे का हीट वेव अलर्ट, तापमान 45°C तक पहुंचने का अनुमान, पढ़ें-कब मिलेगी राहत

Uncle and Nephew Drown at Hathnikund Barrage in Saharanpur, One Rescued While Search Continues
गंगा बैराज, रेस्क्यू जारी - फोटो : अमर उजाला

एक युवक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद भांजे पारस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि उसके मामा लोकेश का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है।

एनडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू
मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने भी बचाव कार्य में मदद की। ग्रामीणों के अनुसार बैराज के पास पानी का बहाव काफी तेज है, जिससे रेस्क्यू अभियान में दिक्कत आ रही है। रात के समय दृश्यता कम होने के कारण तलाशी अभियान प्रभावित हुआ। शुक्रवार सुबह से  राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और स्थानीय गोताखोरों की टीम फिर से सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed