सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Drug smuggler arrested with poppy husk worth Rs 1.50 crore

Saharanpur News: 1.50 करोड़ की डोडा पोस्त के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 24 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggler arrested with poppy husk worth Rs 1.50 crore
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। सरसावा पुलिस ने डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त करने वाले नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1.50 करोड़ रुपये की 10 क्विंटल 22 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है। नशा तस्कर ने गांव में ही ठेके पर जमीन ले रखी है, जिसमें कमरा बनाकर डोडा पोस्त छिपाकर रखता था।
Trending Videos

पुलिस लाइन सभागार में एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि 21 अप्रैल को सतीश कुमार निवासी मवींकला ने तहरीर दी थी, जिसमें बताया था कि गांव शेखूपरा स्थित जमीन को आरोपियों ने ठेके पर ले रखा है। वहां पर एक कमरे में संदिग्ध सामान रखा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। वहां से पुलिस ने 30 कट्टों में चार क्विंटल 20 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद होने पर प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को नकुड़ रोड हाईवे पुल के पास से एक बंद पड़े भट्टे से हरवीर सिंह निवासी गांव शेखूपुरा को गिरफ्तार किया। कब्जे से छह क्विंटल दो किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। दोनों बरामदगी मिलाकर 10 क्विंटल 22 किलो हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अपने बेटे और अन्य साथियों के साथ मिलकर डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त करता है, जिससे अच्छा मुनाफा मिल जाता है। अपने गांव में कुछ जमीन ठेके पर ले रखी है। वहां पर एक कमरा है, जिसमें डोडा पोस्त छिपाकर रखते थे। इसके अलावा भी अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखता था। पुलिस पहले ही एक ठिकाने से नशा बरामद कर चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed