{"_id":"69ea80bac847ba98840e43e3","slug":"protest-against-prepaid-smart-meters-memorandum-sent-to-cm-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-174044-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में धरना, सीएम को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में धरना, सीएम को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नानौता। नगर के मित्तरगढ़ रोड स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे लाेगों ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर अपना विरोध दर्ज कराते हुए धरना दिया। पूर्व चेयरमैन अफजाल खान के नेतृत्व में नगरवासियों व ग्रामीणों ने विद्युत निगम के एसडीओ अंशुमन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा।
धरने के बाद दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र में लगाए गए प्रीपेड स्मार्ट मीटर आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। अधिकांश लोग मजदूरी पेशा से जुड़े हैं, जिसके चलते वे समय से पहले मीटर रिचार्ज नहीं कर पाते। बैलेंस समाप्त होते ही बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है, जिससे विशेषकर गर्मी के मौसम में दिक्कतें बढ़ गई हैं। यह भी कहा गया कि लंबे समय से 33/11 विद्युत उपकेंद्र के माध्यम से क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति होती रही है, लेकिन हाल में मीटरों को प्रीपेड मोड पर किए जाने से स्थिति और कठिन हो गई है। ज्ञापन में प्रीपेड व्यवस्था समाप्त कर पोस्टपेड (मासिक बिलिंग) प्रणाली लागू करने की मांग उठाई गई है, ताकि उपभोक्ता समय से बिल जमा कर सकें और आपूर्ति बाधित न हो।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन अफजाल खान ने कहा कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर गरीब और मजदूर वर्ग के लिए बड़ी समस्या बन गए हैं। बताया कि एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही विद्युत निगम के एमडी से मिलकर समस्या के समाधान की मांग करेगा।
इस दौरान सलमान मलिक, नसीम सिद्दीकी, दिग्विजय सिंह उर्फ बंटी, पूर्व सभासद दानिश मलिक, सभासद शाहिद खान उर्फ कालू, सादिक सेफी, शमशेर खान, वाजिद मलिक आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X