{"_id":"69ef8284037b0aae010bbcee","slug":"up-meerut-gangster-murdered-in-ghaziabad-cousin-working-in-meat-factory-hacked-him-to-death-2026-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ के गैंगस्टर की गाजियाबाद में हत्या, मीट फैक्टरी में काम करने वाले चचेरे भाई ने दिनदहाड़े काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ के गैंगस्टर की गाजियाबाद में हत्या, मीट फैक्टरी में काम करने वाले चचेरे भाई ने दिनदहाड़े काट डाला
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 27 Apr 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
सार
Meerut News: मेरठ के किठौर निवासी गुलफाम अपने परिवार के साथ ढाई महीने से गाजियाबाद के मसूरी में रह रहा था। चचेरे भाई आरिफ के साथ उसने शराब पी। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया। आरिफ ने सब्जी की ठेली से चाकू उठाकर गुलफाम की हत्या कर दी।
गुलफाम की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गाजियाबाद के मसूरी स्थित भूड़गढ़ी औद्योगिक क्षेत्र में मीट फैक्टरी के सामने मेरठ के गैंगस्टर गुलफाम (40) की सोमवार दोपहर चचेरे भाई आरिफ ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। गुलफाम यहां पुलिस से छिपकर रह रहा था और सब्जी बेचता था। दोनों के बीच शराब के नशे में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
Trending Videos
कार्यवाहक एसीपी भास्कर वर्मा के अनुसार, मूल रूप से मेरठ के किठौर स्थित शाहजहांपुर के कुरेशियान मोहल्ला निवासी गुलफाम यहां मसूरी क्षेत्र में रेलवे स्टेशन रोड पर किराये के मकान में रहता था। दोपहर करीब तीन बजे वह एसएस फ्रोजन फूड्स मीट फैक्टरी में चचेरे भाई आरिफ से मिलने गया था। गुलफाम रिश्ते में आरिफ का साढ़ू भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में सामने आया है कि गुलफाम शराब पीने का आदी था। आरिफ भी नियमित नशा करता है। दोपहर करीब तीन बजे दोनों ने मीट फैक्टरी के सामने नाले के पास बैठकर शराब पी। इसी दौरान उनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। नशे में आरिफ ने सब्जी की ठेली से चाकू उठाकर गुलफाम के सीने पर दो वार कर दिए। इसके बाद उसको लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया। मसूरी पुलिस ने घायल गुलफाम को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
किठौर थाने का गैंगस्टर था गुलफाम
गुलफाम ढाई माह पूर्व ही शाहजहांपुर से भागकर मसूरी आया था। यहां वह पत्नी और दो बेटियों के साथ रेलवे रोड पर रहकर सब्जी बेचता था। थाना प्रभारी किठौर सुबोध त्यागी ने बताया कि गुलफाम के खिलाफ वर्ष 2021 में गोहत्या का केस दर्ज है। इसी केस में वर्ष 2023 में गुलफाम पर गैंगस्टर लगा था। हत्यारोपी आरिफ के खिलाफ वर्ष 2021 में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज है। आरिफ का घर भी किठौर के शाहजहांपुर में कुरेशियान मोहल्ले में है। पुलिस के अनुसार उसे दबिश देकर वहीं से पकड़ा गया।
गुलफाम ढाई माह पूर्व ही शाहजहांपुर से भागकर मसूरी आया था। यहां वह पत्नी और दो बेटियों के साथ रेलवे रोड पर रहकर सब्जी बेचता था। थाना प्रभारी किठौर सुबोध त्यागी ने बताया कि गुलफाम के खिलाफ वर्ष 2021 में गोहत्या का केस दर्ज है। इसी केस में वर्ष 2023 में गुलफाम पर गैंगस्टर लगा था। हत्यारोपी आरिफ के खिलाफ वर्ष 2021 में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज है। आरिफ का घर भी किठौर के शाहजहांपुर में कुरेशियान मोहल्ले में है। पुलिस के अनुसार उसे दबिश देकर वहीं से पकड़ा गया।

कमेंट
कमेंट X