सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Traders from 14 districts will roar at Urja Bhawan in Meerut, will protest against smart prepaid meter

UP: मेरठ में ऊर्जा भवन पर गरजेंगे 14 जिलों के व्यापारी, करेंगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विरोध, भड़क रहा आक्रोश

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 19 Apr 2026 11:15 AM IST
विज्ञापन
सार

Meerut News: स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विरोध बढ़ता जा रहा है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के बैनर तले 14 जिलों के व्यापारी मेरठ में ऊर्जा भवन स्थित प्रबंध निदेशक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। 

UP: Traders from 14 districts will roar at Urja Bhawan in Meerut, will protest against smart prepaid meter
स्मार्ट प्रीपेड मीटर। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विरोध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के बैनर तले पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के अंतर्गत आने वाले 14 जिलों के व्यापारी मेरठ में ऊर्जा भवन स्थित प्रबंध निदेशक कार्यालय पर धरना देंगे। मुस्लिम रक्षा दल ने भी स्मार्ट मीटर के विरोध में लोगों से शपथ पत्र इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। इसके बाद एमडी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
Trending Videos

 

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने बताया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर जबरन लगाकर लोगों का शोषण किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर के विरोध में लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, इसके बाद भी लोगों को कोई राहत नहीं मिल रही। अब मेरठ के ऊर्जा भवन स्थित पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक कार्यालय पर 14 जिलों के व्यापारी इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर के विरोध में व्यापारियों और आम जनता में आक्रोश पनपता जा रहा है। संगठन के पदाधिकारी प्रत्येक जिले में जाकर व्यापारियों से संपर्क कर रहे हैं। शीघ्र ही धरना-प्रदर्शन की तारीख की घोषणा की जाएगी। इस बार बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उधर मुस्लिम रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूनुस सैफी ने बताया कि स्मार्ट मीटर के विरोध में लोगों से शपथ पत्र इकट्ठा किए जा रहे हैं। शपथ पत्र में लिखा जा रहा है कि मुझसे सहमति लिए बिना ही मेरे घर पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा दिया गया है। इन शपथ पत्रों के साथ शीघ्र ही पीवीवीएनएल के एमडी कार्यालय पर बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

ये भी देखें...
सौरभ हत्याकांड: 21 अप्रैल को होगी मुस्कान और साहिल की पेशी, इसी माह आ सकता है फैसला, ये है वजह
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed